
Joint Home Loan: प्रॉपर्टी के बढ़ते दाम की वजह से आजकल घर खरीदना आम आदमी के लिए बेहद कठिन हो गया है। सिर ढकने के लिए आशियाना भी जरूरी है। ऐसे में घर का सपना पूरा करने के लिए होम लोन लेना पड़ता है। होम लोन एक लंबी अवधि का लोन होता है, जिसे चुकाने में कई साल लग जाते हैं। इसकी EMI भरते - भरते लोग परेशान हो जाते हैं। वही कई बार लोग EMI भरने से भी चूक जाते हैं। इसका मुख्य कारण पैसों की कमी हो सकता है या फिर कई बार ऑटो पे फेल होने की वजह से भी ईएमआई मिस हो जाती है। ऐसे में अगर पति-पत्नी दोनों कामकाजी हैं तो जॉइंट लोन ले सकते हैं। इससे टैक्स में भी बचत हो सकती है।
वैसे भी भारत का हाउसिंग सेक्टर इन दिनों तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। घर खरीदना अब तेजी से एक साझा वित्तीय फ़ैसला बनता जा रहा है। डबल इनकम वाले परिवार न केवल घर खरीदने की क्षमता को नया रूप दे रहे हैं। अब पति-पत्नी या परिवार के सदस्य मिलकर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। ऐसे में जॉइंट होम लोन और जॉइंट ओनरशिप का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। सही तरीके से प्लानिंग करने पर इससे लोन आसानी से मिलता है और टैक्स में भी सेविंग होती है। अगर कोई कपल 35-40 लाख रुपये तक का होम लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आइये जानते हैं कैसे EMI का बंटवारा करें और कितना टैक्स में बचत कर सकते हैं।
आजकल कर्ज़ देने वाले होम लोन की फाइल को दो अहम नज़रियों से देखते हैं: कर्ज़ चुकाने की क्षमता और क्रेडिट व्यवहार। अगर आप जॉइंट होम लोन लेते हैं तो लोन का अमाउंट ज्यादा मिलने की संभावना रहती है। अगर 40 लाख रुपये का घर है तो इसमें 32 से 35 लाख रुपये तक का आसानी से होम लोन मिल सकता है। इसकी वजह ये है कि इसे दो लोग मिलकर लोन भरेंगे।
अगर दोनों आवेदकों का CIBIL स्कोर अच्छा है, तो बैंक कम ब्याज दर पर लोन दे सकता है। मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल से लोन सस्ता पड़ता है और कुल ब्याज का खर्च कम होता है।
जॉइंट लोन में बैंक को रिस्क कम लगता है, क्योंकि दो लोगों की कमाई और नौकरी की स्थिरता होती है। इससे लोन अप्रूवल जल्दी और आसानी से मिल जाता है।
अगर प्रॉपर्टी और लोन दोनों जॉइंट नाम पर हैं, तो दोनों लोग अलग-अलग टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि प्रॉपर्टी का ओनरशिप शेयर साफ हो और EMI का पेमेंट उसी हिसाब से किया जाए। इससे टैक्स में अच्छी सेविंग हो सकती है।
अगर जॉइंट लोन ले रहे हैं, तो मुख्य आवेदक वही होना चाहिए जिसकी इनकम ज्यादा और स्थिर हो। इसके साथ ही उसका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए और बैंकिंग रिकॉर्ड साफ-सुथरा होना चाहिए।
कुल मिलाकर अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो जॉइंट ओनरशिप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे ज्यादा लोन मिल सकता है। EMI का बोझ कम होता है और टैक्स भी बचता है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.