8th Pay Commission: बूम करेगा शेयर बाजार... 8वें वेतन आयोग पर आई जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी बीच जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया कि कर्मचारियों की आय बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था तथा शेयर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड28 Nov 2025, 09:29 PM IST
शेयर बाजार में आ सकता है बूम
शेयर बाजार में आ सकता है बूम

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके लागू होने से न सिर्फ कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी होगी, बल्कि इसका असर देश की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर भी देखने को मिलेगा। इसी बीच जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का असर स्टॉक मार्केट पर भी दिखाई देगा।

कैसे दिख सकता है असर?

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार सिफारिशों के बाद कंजम्पशन बढ़ेगा और कंपनियों की कमाई भी बढ़गी। कंपनियों की कमाई बढ़ने से स्टॉक्स में विदेशी निवेशकों का इनवेस्टमेंट बढ़ेगा, जिसकी वजह से इंडियन स्टॉक मार्केट में उछाल आ सकता है। बता दें कि 8वें वेतन आयोग ने अपना काम करना शुरू कर दिया है और 18 महीने के भीतर वो रिपोर्ट पेश करेगी। हालांकि, सिफारिशें पहले ही 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें | क्या पिता के निधन के बाद ज्वाइंट अकाउंट से मिली रकम पर लगता है टैक्स? जानिए नियम

रिपोर्ट में दावा किया कि जब 2008 में छठे वेतन आयोग लागू हुआ था, तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 40 प्रतिशत बढ़ी थी। इसके साथ ही उनका एयियर भी आया था, जिसकी वजह से कार, बाइक, घर की ब्रिकी बढ़ी थी। इससे कंपनियों को भी मोटा मुनाफा हुआ था।

यह भी पढ़ें | रेयर अर्थ के खेल में चीन का पतन तय, भारत की इस चाल से पलट जाएगी पूरी बाजी!

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज फैल रहा है कि 8वां वेतन आयोग आने के बाद रिटायर कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता (DA) और वेतन आयोग से मिलने वाले लाभ बंद हो जाएंगे। इस दावे के वायरल होने से कर्मचारी परेशान हो गए हैं। हालांकि कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना नहीं है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि DA और अन्य भत्ते पहले की तरह मिलते रहेंगे और Finance Act 2025 का इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार के इस बयान से साफ हो गया कि 8वें वेतन आयोग के आने के बाद से HRA समेत भत्ते बंद नहीं होंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: बूम करेगा शेयर बाजार... 8वें वेतन आयोग पर आई जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट
More
बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: बूम करेगा शेयर बाजार... 8वें वेतन आयोग पर आई जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट