Kalaignar Women's Rights Scheme: तमिलनाडु की सियासत में चुनावी सरगर्मी के बीच एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य की 1.31 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पांच-पांच हजार रुपये जमा कराने की घोषणा की है। यह राशि कलैगनार अधिकार योजना के तहत दी गई है। चुनाव से पहले इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।
1.31 करोड़ महिलाओं को सीधे खाते में पैसा
एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी महिला लाभार्थी योजना के तहत 1.31 करोड़ महिलाओं के खातों में पांच-पांच हजार रुपये जमा किए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि यह रकम सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
स्टालिन ने कहा कि कुछ लोग चुनाव का हवाला देकर योजना को रोकने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया ताकि महिलाओं को उनकी मासिक सहायता से वंचित न होना पड़े।
स्टालिन का चुनावी वादा
स्टालिन ने यह भी घोषणा की कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) दोबारा सत्ता में आती है, तो महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता ₹1,000 से बढ़ाकर ₹2,000 कर दी जाएगी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि फरवरी से तीन महीने तक यह अतिरिक्त सहायता दी जाएगी और गर्मियों के खर्चों के लिए अलग से ₹2,000 भी दिए जाएंगे।
महिलाओं से अपील
स्टालिन ने महिलाओं से अपील की कि वे इस राशि का इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और जरूरी घरेलू खर्चों के लिए करें। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आएगी और योजना को और मजबूत करेगी।
स्टेटस ऐसे चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप
अगर आप कलैगनार मगलिर उरिमै थोगाई योजना का स्टेटस देखना चाहती हैं, तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से चेक कर सकती हैं।
Online Status Check (Official Website से)
सबसे पहले इन आधिकारिक पोर्टल में से किसी एक पर जाएं:
- kmut.tn.gov.in
- edistricts.tn.gov.in/socialwelfare/status.html
अब आगे ये करें:
- “Check Application Status” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Smart Ration Card Number या Application ID दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें।
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका स्टेटस (Approved / Pending / Rejected) और पेमेंट डिटेल स्क्रीन पर दिख जाएगी।
Mudhalvarin Mugavari Portal से चेक करें
अगर आपने कोई शिकायत दर्ज की है या दूसरे चरण की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां स्टेटस देख सकते हैं:
वेबसाइट: cmhelpline.tnega.org
क्या करें:
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
योजना से जुड़ी आपकी याचिका या शिकायत का स्टेटस वहां दिख जाएगा।
स्टेटस चेक करने के लिए जरूरी चीजें
स्टेटस देखने से पहले ये डिटेल अपने पास रखें:
- Smart Ration Card (Family Card)
- Aadhaar Card (जो बैंक खाते से लिंक हो)
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे ही अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकती हैं।