Kamla Pasand Owner Net Worth: गुमटी से पान मसाला किंग तक, कमल किशोर ने कैसे बनाया कमला पसंद ब्रांड, जानिए नेटवर्थ

Kamla Pasand Owner Net Worth: पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक की बहू ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। बहू के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर कमला पंसद के मालिक कमल किशोर चौरसिया की चर्चा होने लगी है। आइए जानते हैं कि वो कितने अमीर हैं… 

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड26 Nov 2025, 06:09 PM IST
कमला पसंद के मालिक की नेटवर्थ
कमला पसंद के मालिक की नेटवर्थ

Kamla Pasand Owner Net Worth: पान मसाला की मशहूर कंपनी कमला पसंद के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया एक बार फिर से कमला पसंद ब्रांड चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं कि इस ब्रांड की शुरुआत कैसे हुई और अब इस ब्रांड के मालिक की नेटवर्थ कितनी है।

कमला पसंद कैसे बना ब्रांड?

पान मसाला कंपनी कमला पसंद शुरुआत में महज एक छोटी सी दुकान थी। इस बिजनेस की शुरुआत कमल किशोर चौरसिया ने यूपी के कानपुर से की थी। शुरुआत में कमल किशोर ने कानपुर के फीलखाना मोहल्ले में एक छोटी की दुकान खोली थी। उनकी मेहनत का ही फल है कि आज कंपनी का अरबों का टर्नओवर है। मला पसंद के संस्थापक कमलाकांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया ने साल 1973 में कंपनी को रजिस्टर्ड किया था।

कंपनी को रजिस्टर्ड करने के बाद साल 1980 में गुटखे के बिजनेस में कदम रखा। धीरे-धीरे वक्त बीतता गया और उन्होंने तंबाकू, गुटखा, इलायची, और दूसरे एफएमसीजी प्रोडक्ट्स में अपना हाथ आजमाया।

कमल किशोर की कितनी है नेटवर्थ?

कमला पसंद के मालिक कमल किशोर चौरसिया की नेटवर्थ साल 2025 में लगभग 1500-2000 करोड़ रुपये रही। इस नेटवर्थ में उनके सभी बिजनेस संपत्ति शामिल हैं। कमल किशोर चौरसिया ने पान मसाले के अलावा कई बिजनेस में हाथ डाला हुआ है। उनका रियल एस्टेट का बिजनेस बंपर मुनाफा दे रहा है। बता दें कि वो कमल किशोर चौरसिया कम से कम 10 कंपनियों के डायरेक्टर हैं।

भारत में कैसा है पान मसाले का बिजनेस?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2024 तक भारत का पान मसाला उद्योग लगभग 46,882 करोड़ रुपये का हो चुका है। अनुमान है कि 2025 से 2033 के बीच यह बाजार करीब 3.60 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ेगा और यदि यह रफ्तार बरकरार रही, तो 2033 तक इसका आकार बढ़कर लगभग 64,446 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीKamla Pasand Owner Net Worth: गुमटी से पान मसाला किंग तक, कमल किशोर ने कैसे बनाया कमला पसंद ब्रांड, जानिए नेटवर्थ
More
बिजनेस न्यूज़मनीKamla Pasand Owner Net Worth: गुमटी से पान मसाला किंग तक, कमल किशोर ने कैसे बनाया कमला पसंद ब्रांड, जानिए नेटवर्थ