Today Bank Closed: क्या आज करवा चौथ पर दिल्ली में बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले यहां जानिए

Karwa Chauth Bank Status: अगर आप आज बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार चेक कर लीजिए कि कहीं आज बैंकों की छुट्टी तो नहीं है। आइए जानते हैं यहां

Anuj Shrivastava
अपडेटेड10 Oct 2025, 07:32 AM IST
क्या आज बैंक बंद हैं
क्या आज बैंक बंद हैं

Karwa Chauth Bank Holiday: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है और दिवाली आने में बस चंद दिन बचे हैं। दिवाली से पहले करवाचौथ आता है। आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन का निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में आज काफी लोग कन्फ्यूज हो गए हैं कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे या नहीं। आइए जानते हैं।

करवा चौथ पर बैंक खुले हैं क्या?

आज करवाचौथ के मौके पर सिर्फ हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं और बाकी अन्य राज्यों में बैंक पूरी तरह से खुलेंगे। हालांकि कल और परसो देशभर के बंद बंद रहने वाले हैं। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। कल महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए कल देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

अब अक्टूबर में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद?

तारीखदिनकारण / अवसरप्रभावित स्थान
10 अक्टूबरशुक्रवारकरवा चौथशिमला (हिमाचल प्रदेश)
11 अक्टूबरशनिवारदूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत
12 अक्टूबररविवाररविवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत
18 अक्टूबरशनिवारकटि बिहूगुवाहाटी
19 अक्टूबररविवाररविवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत
20 अक्टूबरसोमवारदिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजाकई शहरों*
21 अक्टूबरमंगलवारदिवाली अमावस्या / लक्ष्मी पूजन / गोवर्धन पूजाकई शहरों**
22 अक्टूबरबुधवारबलि प्रतिपदा / विक्रम संवत नव वर्ष / गोवर्धन पूजा / लक्ष्मी पूजाकई शहरों***
23 अक्टूबरगुरुवारभाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / निंगोल चक्कौबाकई शहरों****
25 अक्टूबरशनिवारचौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत
26 अक्टूबररविवाररविवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत
27 अक्टूबरसोमवारछठ पूजा (शाम की पूजा)कोलकाता, पटना, रांची
28 अक्टूबरमंगलवारछठ पूजा (सुबह की पूजा)पटना, रांची
31 अक्टूबरशुक्रवारसरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

छुट्टियों में कैसे होगा बैंक का काम?

अगर आप छुट्टियों में बैंक का काम निपटाना चाहते हैं, तो अब ये संभव है। दरअसल बैंकों के डिजिटल होने के बाद पैसों का लेनदेन कभी भी किया जा सकता है। यूपीआई के जरिए आप कभी भी किसी को पैसे भेज सकते हैं। इतना ही नहीं ATM से कभी भी पैसे निकाले जा सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीToday Bank Closed: क्या आज करवा चौथ पर दिल्ली में बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले यहां जानिए
More
बिजनेस न्यूज़मनीToday Bank Closed: क्या आज करवा चौथ पर दिल्ली में बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले यहां जानिए