Kaun Banega Crorepati 2025: कौन बनेगा करोड़पति शो बीते कई सालों से लोगों की किस्मत बदलते आ रहा है। कुछ सवालों का जवाब देकर लोग इस मंच से लखपति और करोड़पति बनकर घर जाते हैं। टीवी इस शो का काफी पसंद किया जाता है। कुछ लोग टीवी पर चल रहे शो के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसा सवाल लाए हैं, जो केबीसी में ही पूछा गया था। केबीसी में इस सवाल की कीमत 7 करोड़ रुपये थी। आइए जानते हैं कि क्या आप जानते हैं इसका जवाब
क्या था केबीसी के 7 करोड़ का सवाल?
इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच 1972 की ऐतिहासिक भारत-पाक वार्ता शिमला में किस स्थान पर हुई थी?
इंदिरा गांधी से जुड़े इस सवाल को केबीसी में 7 करोड़ का रखा गया था। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के 12वें सीजन में इस सवाल को मुंबई की डॉ. नेहा शाह से पूछा था। नेहा के पास उस वक्त कोई भी लाइफलाइन नहीं थी। इसलिए उन्होंने इसका जवाब देने के बजाय गेम को क्विट कर दिया।
क्या है इसका सही जवाब
1972 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच हुई ऐतिहासिक शिमला वार्ता का आयोजन बार्न्स कोर्ट में किया गया था। ऐसे में इसका सही जवाब विकल्प C है।
बता दें कि बार्न्स कोर्ट वही जगह है, जहां दोनों देशों ने युद्ध के बाद शांति बहाल करने और भविष्य में संबंधों को बेहतर बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। शिमला समझौता भारत-पाक रिश्तों के इतिहास में एक अहम पड़ाव माना जाता है, क्योंकि इसी के जरिए दोनों देशों ने विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई थी।