किसान क्रेडिट कार्ड: सिर्फ 4% ब्याज पर किसानों को मिलता है 5 लाख का लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई

KCC Scheme: किसानों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे ही केंद्र सरकार की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को 4 फीसदी ब्याज पर 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इससे किसान अपने कृषि उपकरण खरीद सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड20 Sep 2025, 11:18 AM IST
KCC Scheme: छोटे, सीमांत किसान, पशुपालक, मत्स्यपालक किसान KCC के पात्र हैं।
KCC Scheme: छोटे, सीमांत किसान, पशुपालक, मत्स्यपालक किसान KCC के पात्र हैं।(Livemint)

KCC Scheme: देश में किसानों की कमाई दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कई योजनाएं हैं। किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाने और उन्हे सस्ते दर पर लोन मुहैया कराने के मकसद से किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card yojana) शुरू की गई है। इस योजना को 11 साल पूरे हो गए हैं। यह किसान क्रेडिट कार्ड योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए लाइफलाइन बनी हुई है। इस योजना के तहत किसानों को सस्ता और आसान लोन दिया जाता है, जिसे खेती, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे सभी कृषि कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस योजना के तहत किसानों को एक कार्ड दिया जाता है, जो ATM की तरह काम करता है। बैंक की ओर से तय सीमा तक किसान कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। ब्याज सिर्फ उतने ही पैसों पर लगेगा, जितते पैसे निकाले गए हैं। सामान्य ब्याज दर 7 फीसदी है, लेकिन समय पर भुगतान करने पर सरकार 3 फीसदी की ब्याज सब्सिडी देती है, जिससे प्रभावी ब्याज दर सिर्फ 4% रह जाती है।

लोन लेने के लिए प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कृषि मंत्रालय ने कहा कि बिना ज़मीन गिरवी रखे 2 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। जमीन की गारंटी पर 3 लाख रुपये तक का लोन मिल जाएगा। इसके लिए कोई प्रोसेसिंग फीसद नहीं लगती है। वहीं फसल बीमा सुरक्षा का भी फायदा मिलता है। लोन की अवधि 5 साल है। इसे हर साल रिन्यू कराना होगा।

यह भी पढ़ें | डायरेक्ट और रेगुलर म्यूचुअल फंड में जानिए क्या है अंतर

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

आधार कार्ड

जमीन के कागजात

बैंक पासबुक

जानिए कैसे करें अप्लाई

किसानों के लिए यह योजना उनके कृषि सपनों को साकार करने का एक आसान और भरोसेमंद माध्यम है। किसान कृषि कार्यों के लिए पैसों की चिंता किए बिना अपने खेतों और व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम का लाभ उठाने के लिए किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान देने वाली है बात है कि इसमें 3 लाख रुपये तक के लोन पर कोई प्रासेसिंग चार्ज नहीं चुकाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें | दिवाली और छठ से पहले किसानों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई?

1 - सबसे पहले अपनी पसंद के बैंक की वेबसाइट पर जाएं।

2 - होम पेज पर आपको किसान क्रेडिट कार्ड दिखेगा।

3 - किसान क्रेडिट कार्ड पर क्लिक करते ही अप्लाई का ऑप्शन दिखेगा।

4 - अप्लाई पर क्लिक करते ही आपको एक नया पेज दिखेगा।

5 - अपनी सभी डिटेल भरें और सब्मिट पर क्लिक करें।

6 - इसके बाद आपको एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर दिखेगा।

7 - अगर आप पात्र होंगे तो 5 दिनों के अंदर बैंक आपसे संपर्क करेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीकिसान क्रेडिट कार्ड: सिर्फ 4% ब्याज पर किसानों को मिलता है 5 लाख का लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई
More
बिजनेस न्यूज़मनीकिसान क्रेडिट कार्ड: सिर्फ 4% ब्याज पर किसानों को मिलता है 5 लाख का लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई