Aadhaar Services : जानिए आधार में कौन-से अपडेट हो सकते हैं ऑनलाइन, किनके लिए जाना पड़ेगा आधार सेवा केंद्र

आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए UIDAI ने ऑनलाइन सुविधा दी है। नया पता दर्ज करने के साथ दस्तावेज अपलोड करें। सबमिट करने पर 14 अंकों का URN नंबर मिलेगा, जिससे आप स्थिति देख सकते हैं। यह सेवा 14 जुलाई 2026 तक मुफ्त है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड6 Nov 2025, 11:54 AM IST
Aadhaar Services : जानिए आधार में कौन-से अपडेट हो सकते हैं ऑनलाइन, किनके लिए जाना पड़ेगा आधार सेवा केंद्र
Aadhaar Services : जानिए आधार में कौन-से अपडेट हो सकते हैं ऑनलाइन, किनके लिए जाना पड़ेगा आधार सेवा केंद्र(HT_PRINT)

अब आधार कार्ड को अपडेट कराना पहले से आसान हो गया है, लेकिन यह सुविधा केवल कुछ चुनिंदा अपडेट्स के लिए ही उपलब्ध है। UIDAI ने अपनी वेबसाइट पर ये बात क्लियर की है कि आप घर बैठे कौन-से अपडेट ऑनलाइन कर सकते हैं और आपको किनके लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें | नहीं रहे मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद, परिवार ने कही ये बात

बहुत से लोगों को अभी भी यह समझ नहीं आता कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, जेंडर या बायोमीट्रिक जैसी जानकारी में बदलाव के लिए कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जाए। अगर आप भी आधार में कोई अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे पूरी जानकारी दी गई है।

ऑनलाइन किए जा सकने वाले अपडेट

  • पता अपडेट करें: आप अपना नया पता ऑनलाइन बदल सकते हैं और साथ में जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
  • ई-आधार डाउनलोड करें: आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • PVC आधार ऑर्डर करें: थोड़ी-सी फीस देकर प्लास्टिक (PVC) कार्ड मंगवा सकते हैं।
  • अपॉइंटमेंट बुक करें: आधार एनरॉलमेंट या अपडेट के लिए ऑनलाइन समय तय कर सकते हैं।
  • स्टेटस चेक करें: कार्ड या अपडेट की स्थिति वेबसाइट पर ट्रैक कर सकते हैं।
  • बायोमीट्रिक लॉक/अनलॉक करें: सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट या आई स्कैन लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | वेडिंग सीजन में ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करेंगे ये स्किनकेयर टिप्स, आप भी करें
  • वर्चुअल ID बनाएं: आधार की जगह उपयोग करने के लिए वर्चुअल आईडी (VID) जेनरेट कर सकते हैं।
  • बैंक लिंकिंग देखें: आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा है या नहीं, यह ऑनलाइन पता कर सकते हैं।
  • जिन अपडेट्स के लिए केंद्र पर जाना जरूरी है
  • पहली बार आधार बनवाना: यह प्रक्रिया केवल आधार केंद्र पर ही पूरी होती है।
  • नाम में बदलाव: नाम बदलने या सुधार के लिए वेरिफिकेशन जरूरी होता है, इसलिए केंद्र पर जाना पड़ता है।
  • मोबाइल नंबर अपडेट: मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा सिर्फ केंद्र पर ही उपलब्ध है।
  • जन्म तिथि बदलना: जन्म तिथि में सुधार करने के लिए भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना जरूरी है।

आधार एड्रेस अपडेट करने की प्रक्रिया

UIDAI ने ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा को और आसान बना दिया है। यह सेवा 14 जुलाई 2026 तक पूरी तरह फ्री है।

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

  1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. “Document Update” सेक्शन खोलें।

3. “Submit” पर क्लिक करके अपना आधार नंबर डालें।

4. आपके मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।

यह भी पढ़ें | हेल्थ इंश्योरेंस में क्या है मटेरियल चेंज क्लॉज? पॉलिसीधारक करें ये काम

5. “Address Update” चुनें और विकल्प तय करें:

  • अपने दस्तावेज से पता बदलना या
  • परिवार के मुखिया के आधार से।

6. नया पता दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

7. सबमिट करने के बाद आपको एक अकनॉलेजमेंट रिसीट मिलेगी।

इस रिसीट में 14 अंकों का URN नंबर होगा, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। पता वेरिफिकेशन में लगभग 30 दिन तक का समय लग सकता है।

फीस की जानकारी

पता अपडेट: ऑनलाइन करने पर बिल्कुल फ्री।

नाम, जन्मतिथि या बायोमीट्रिक अपडेट: इन पर 75 से 125 तक का शुल्क लग सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीAadhaar Services : जानिए आधार में कौन-से अपडेट हो सकते हैं ऑनलाइन, किनके लिए जाना पड़ेगा आधार सेवा केंद्र
More
बिजनेस न्यूज़मनीAadhaar Services : जानिए आधार में कौन-से अपडेट हो सकते हैं ऑनलाइन, किनके लिए जाना पड़ेगा आधार सेवा केंद्र