Kotak Mutual Fund ने लॉन्च किया पहला SIF, ₹10 लाख में मिलेगा PMS जैसा निवेश का मौका

Kotak Mahindra Asset Management ने आज 'Infinity Hybrid Long-Short Fund' लॉन्च किया है। SEBI की नई SIF (Specialised Investment Fund) कैटेगरी में यह Kotak का पहला फंड है। NFO 15 से 29 जून तक खुला रहेगा। न्यूनतम निवेश की सीमा 10 लाख रुपये होगी।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड15 Jun 2026, 12:58 PM IST
कोटक लाया पहला एसआईएफ।
कोटक लाया पहला एसआईएफ।

म्यूचुअल फंड की सरलता और PMS (Portfolio Management Services) का लचीलापन, अब तक ये दोनों अलग-अलग दुनिया थीं। लेकिन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की नई SIF कैटेगरी ने इस खाई को पाटने की कोशिश की है। और कोटक महिंद्रा ऐसेट मैनेजमेंटने आज, 15 जून 2026 को, इसी कैटेगरी में अपना पहला फंड कोटक इन्फिनिटी हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च कर दिया है। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 29 जून तक खुला रहेगा। निवेशकों के लिए यह एक नया विकल्प है, लेकिन इसे समझना जरूरी है।

SIF क्या है और Kotak का फंड कैसे काम करेगा?

कोटक महिंद्रा एएमसी ने आज अपना पहला एसआईएफ सेबी की नई एसआईएफ कैटेगरी में पदार्पण है। यह फंड इक्विटी, आर्बिट्राज और डेरिवेटिव स्ट्रैटेजी का मिश्रण करेगा और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार अपनी इक्विटी एक्सपोजर को गतिशील रूप से बदलता रहेगा। पारंपरिक म्यूचुअल फंड जहां डेरिवेटिव का उपयोग केवल हेजिंग और पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग के लिए कर सकते हैं, वहीं एसआईएफ कुल संपत्ति के 25% तक बिना हेज के शॉर्ट पोजीशन ले सकता है यानी गिरते बाजार से भी मुनाफा कमाने की संभावना रहती है।

View full Image
कोटक एएमसी के एसआईएफ को समझें

न्यूनतम 10 लाख का निवेश

एसआईएफ में PAN स्तर पर सभी स्ट्रैटिजीज को मिलाकर न्यूनतम 10 लाख रुपये का निवेश अनिवार्य है। यह इसे 500 रुपये के न्यूनतम निवेश से शुरू होने वाले पारंपरिक म्यूचुअल फंड और 50 लाख रुपये के न्यूनतम निवेश से शुरू होने वाले पीएमएस के बीच रखता है। साफ है कि यह फंड उन अनुभवी निवेशकों के लिए डिजाइन किया गया है जो म्यूचुअल फंड की सीमाओं से आगे जाना चाहते हैं, लेकिन पीएमएस की ऊंची न्यूनतम रकम तक नहीं पहुंच पाते।

यह भी पढ़ें | टाटा ने पेश किया नया SIF, मार्केट ऊपर जाए या नीचे दोनों तरफ मुनाफा का मौका

निलेश शाह और कल्पेश जैन ने क्या कहा?

कोटक महिंद्रा AMC के एमडी निलेश शाह का कहना है कि म्यूचुअल फंड ने लॉन्ग-वनली इन्वेस्टमेंट के जरिये बड़ी संपत्ति बनाई है। एसआईएफ इसी का अगला पड़ाव है जो लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटिजी के जरिये बाजार के उतार-चढ़ाव से और बेहतर तरीके से निपटने की क्षमता देता है। फंड मैनेजर कल्पेश जैन के अनुसार, इन्फिनिटी हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड इक्विटी, आर्बिट्राज और डेरिवेटिव रणनीतियों में निवेश करेगा और अस्थिर बाजार में गिरावट को सीमित रखने की कोशिश करेगा। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि निवेश उद्देश्यों की प्राप्ति की कोई गारंटी नहीं है।

यह भी पढ़ें | बाजार गिरे तो भी नहीं डूबेगा पैसा? SIF फंड्स का ‘सेफ्टी लॉक’ समझिए

टैक्स का फायदा

एसआईएफ में म्यूचुअल फंड जैसी टैक्स व्यवस्था लागू होती है। इक्विटी पर एक साल बाद 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और फंड स्तर पर कोई टैक्स नहीं। यह कैटेगरी III एआईएफ से बेहतर है, जहां कैपिटल गेन्स और बिजनेस इनकम दोनों पर टैक्स लगता है। यह निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत है और एसआईएफ को टैक्स बचत के लिहाज से आकर्षक बनाता है।

View full Image
MF vs SIF vs PMS

सोच-समझकर लगाएं पैसा

कोटक का यह कदम एसआईएफ कैटेगरी को मुख्यधारा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। सेबी ने अप्रैल 2025 में यह कैटेगरी शुरू की थी और अब बड़े एएमसी एक-एक कर इसमें उतर रहे हैं। निवेशकों को याद रखना चाहिए कि यह प्रॉडक्ट जटिल है और इसमें पूंजी डूबने का जोखिम भी है, इसलिए निवेश से पहले स्कीम से जुड़े सारे दस्तावेज, नियम और शर्तें जरूर पढ़ लें।

यह भी पढ़ें | SIF का खूब हो रहा है प्रचार, लेकिन निवेश से पहले समझें इसके फायदे और भारी जोखिम

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। निवेश करने से पहले किसी प्रमाणित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी उत्तरदायी नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीKotak Mutual Fund ने लॉन्च किया पहला SIF, ₹10 लाख में मिलेगा PMS जैसा निवेश का मौका
More