Ladki Bahin Yojana Drop List: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना का लाभ ले रही करोड़ों महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना से हाल ही में 92 लाख लाभार्थियों के नाम काट दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पहले सरकार की तरफ से 80 लाख नाम हटाने के संकेत दिए गए थे, लेकिन हकीकत में 92 लाख लाभार्थियों के नाम योजना से कट कर दिए गए हैं। अब उन 92 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 1500 रुपये नहीं आएंगे।
क्यों काटे गए लाभार्थियों के नाम?
महाराष्ट्र की चर्चित लाडकी बहिन योजना का लाभ शुरुआत में 2.4 करोड़ महिलाएं ले रही थीं, लेकिन अब उनमें से 38 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बीड से करीब 28 लाख महिलाओं के नाम को सूची से रिमूव कर दिया गया है। अगर वजह की बात की जाए, तो लिस्ट से नाम हटाने का कारण E-KYC के साथ ही योजना के कुछ नियम भी हैं।
23 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये है। वहीं करीब 14 हजार पुरुष गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे थे। इसके अलावा 5 लाख महिलाएं पहले ही नमो शेतकरी योजना का लाभ ले रही थीं, इसलिए उनका नाम भी इस लिस्ट से हटाया गया है।
लाडकी बहिन योजना से कहीं अपका नाम कट नहीं गया?
अगर आपको भी लाडकी बहिन योजना से अपना नाम कटने का डर सता रहा है, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि उन 92 लाख लाडकी बहनों में कहीं आपका भी तो नाम नहीं है। आइए जानते हैं चेक करने का तरीका
कब आएगी जून की किस्त?
जुलाई का महीना आधा खत्म होने वाला है, लेकिन लाडकी बहिन योजना की जून की किस्त अभी तक नहीं आई है। अगर आप भी किस्त का इंतजार कर रही हैं, तो बता दें कि 15 जुलाई तक लाडकी बहिन योजना के 1500 रुपये लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में आ सकते हैं।