Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना की E-KYC पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या है आखिरी तारीख

Maharashtra Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना बंद नहीं हुई है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि योजना पहले की तरह जारी है और महिलाओं की आर्थिक मदद करती रहेगी…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड10 Nov 2025, 03:24 PM IST
लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट
लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट

Maharashtra Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में इस योजना को लेकर एक अफवाह फैल रही है कि महाराष्ट्र सरकार इस योजना को बंद करने वाली है। हालांकि अब खुद डिप्टी सीएम ने इस योजना को लेकर चल रहे सभी दावों पर अपनी बात रखी है। इसके साथ ही ई-केवाईसी की लास्ट डेट पर अपडेट भी दिया है।

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिन योजना’ बंद नहीं हुई है, बल्कि पहले की तरह जारी है।

यह भी पढ़ें | 5 साल में SIP ने दिया 25% से ज्यादा रिटर्न, टॉप पर इसका नाम

उन्होंने कहा कि इस योजना ने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को चुनाव जीतने से सफलता दिलाई थी। इस योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक मदद होती है। इसलिए ये योजना कभी बंद नहीं होगी। हालांकि अब अगली किस्त के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवानी पड़ेगी।

ई-केवाईसी की आखिरी डेट क्या है?

अगर आप भी लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी हैं, तो आपको इसकी अगली किस्त के लिए ई-केवाईसी करवानी पड़ेगी। अगर आपने ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई तो आपके पैसे आने में दिक्कत हो सकती है। ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2025 रखी गई है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि 18 नवंबर से पहले ईकेवाईसी करवानी जरूरी है।

लाडकी बहिन योजना की ऐसे करें e-KYC

1.सबसे पहले ladakibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

2.इसके बाद होमपेज पर eKYC पर क्लिक करें।

3.e-KYC फॉर्म में अपना आधार नंबर भरें, कैप्चा कोड डालें। इसके बाद ‘हां, मैं सहमत हूं’ चेकबॉक्स टिक करें और OTP भेजें बटन पर क्लिक करें।

4.इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल पर एक OTP आएगा। OTP डालकर सबमिट करें।

5.अब सिस्टम चेक करेगा कि आपका KYC पहले से हो चुका है या नहीं।

6.अगर पहले से पूरा है, तो स्क्रीन पर ‘eKYC पहले से ही हो चुका है’ मैसेज दिखेगा।

7.अगर अभी तक नहीं हुआ, तो सिस्टम देखेगा कि आपका आधार नंबर योजना की लिस्ट में है या नहीं।

8.अगर लिस्ट में है, तो अगला स्टेप खुल जाएगा और आप आगे बढ़ सकेगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना की E-KYC पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या है आखिरी तारीख
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना की E-KYC पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या है आखिरी तारीख