Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट, घर बैठे मिनटों में हो जाएगी आपकी E-kyc, जानिए तरीका

लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी की डेडलाइन 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। अगर आप तय समय तक ई केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपको मिलने वाली आर्थिक मदद रुक सकती है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड21 Nov 2025, 08:07 AM IST
लाडकी बहिन योजना की ई केवाईसी कैसे करें
लाडकी बहिन योजना की ई केवाईसी कैसे करें

Ladki Bahin Yojana E-kyc Process: लाडकी बहिन योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। अगर आप ई-केवाई नहीं करवाती हैं,तो हर महीने मिलने वाले 1,500 रुपये फंस सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना की लाभार्थी बहनों को बड़ी राहत देते हुए ई केवाईसी की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। पहले महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के लिए ई केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 18 नवंबर रखी थी। हालांकि अभी भी कई बहनों ने ई केवाईसी नहीं करवाई है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने ईकेवाईसी की डेडलाइन को अगले महीने तक बढ़ा दिया है।

क्या है ईकेवाईसी करवाने की आखिरी तारीख?

महाराष्ट्र सरकार ने अब लाडकी बहिन योजना के लिए E-kyc करवाने की डेडलाइन को आगे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दिया है। अगर आप इस योजना की लाभार्थी हैं और अभी तक ईकेवाईसी नहीं करवाई है, तो 31 दिसंबर तक आप घर बैठे इसे कर सकती हैं। बता दें कि मंत्री अदिती एस तटकरे ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ने महिलाओं की परेशानी को समझते हुए यह फैसला लिया है।

लाडकी बहिन योजना की E-kyc घर बैठे कैसे करें

  • सबसे पहले ई-केवाईसी के लिए, वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ई-केवाईसी बैनर पर क्लिक करने पर ई-केवाईसी फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में, लाभार्थी को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा
  • आधार ऑथिंटिकेशन के लिए सहमति देनी होगी और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को टाइप कर के सबमिट करें पर क्लिक कर दें।
  • अगर ई-केवाइसी पहले ही पूरा हो चुका है, तो 'ई-केवाईसी पहले ही पूरा हो चुका है' का मैसेज आएगा।
  • अगर पूरा नहीं हुआ है, तो जांच लें कि आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं।

कब हुई थी लाडकी बहिन योजना की शुरुआत?

महाराष्ट्र सरकार ने जून 2024 में ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए बनाई गई है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार में अपनी भूमिका मजबूत कर सकें। सरकार ने ई‑KYC प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट, घर बैठे मिनटों में हो जाएगी आपकी E-kyc, जानिए तरीका
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट, घर बैठे मिनटों में हो जाएगी आपकी E-kyc, जानिए तरीका