Ladki Bahin Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना ने लाखों महिलाओं को बड़ी राहत दी है। इस योजना के तहत हर लाभार्थी को ₹1,500 की सीधी मदद मिल रही है। लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि इस सुविधा का लाभ तभी मिलेगा जब महिलाएं समय पर ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करेंगी। ई-केवाईसी के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए आइए बताते हैं।
कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
ई-केवाईसी कराने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें शामिल हैं:
- आधार कार्ड
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- डोमिसाइल, राशन कार्ड या वोटर आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
इन दस्तावेजों के बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा।
सरकार ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in बनाई है।
सरकार का कहना है कि ई-केवाईसी सिर्फ औपचारिकता नहीं है बल्कि इससे असली और नकली लाभार्थियों में फर्क करना आसान होगा। पहले कई फर्जी अकाउंट्स और नाम सामने आए थे, जिसकी वजह से पैसा सही लाभार्थी तक नहीं पहुंच पा रहा था। अब ई-केवाईसी होने के बाद हर महिला को हर साल अपने दस्तावेज अपडेट करने होंगे ताकि मदद सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचे।
महिलाओं के लिए सीधा फायदा
ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हर योग्य महिला को हर महीने ₹1,500 सीधे बैंक खाते में मिलेगा। इससे घर का खर्च संभालने में मदद मिलेगी और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता भी बढ़ेगी।