Ladki Bahin Yojana Installment Date: क्या 15 अगस्त को जारी होगी लाडकी बहिन योजना की किस्त? 3000 रुपये को लेकर आया अपडेट

Majhi Ladki Bahin Yojana: रक्षाबंधन से पहले महाराष्ट्र सरकार लाडकी बहिन योजना की ₹3000 की डबल किस्त जारी कर सकती है। आइए जानते हैं कि किस दिन जारी होगी किस्त

Anuj Shrivastava
अपडेटेड14 Aug 2026, 07:59 AM IST
क्या 15 अगस्त को जारी होगी लाडकी बहिन योजना की किस्त
क्या 15 अगस्त को जारी होगी लाडकी बहिन योजना की किस्त

Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार रक्षाबंधन से पहले माझी लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी बहनों को बड़ा गिफ्ट देने वाली है। महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार इस बार लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में सीधे 3000 रुपये ट्रांसफर कर सकती है।

दरअसल अभी तक लाभार्थियों को लाडकी बहिन योजना की जुलाई वाली किस्त भी नहीं मिली है और अगस्त में भी 14 दिन बीत गए हैं। ऐसे में सरकार लाभार्थियों को एक साथ दो किस्त देने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें | आधार ऐप में बड़ा अपडेट! एक फोन पर मैनेज करें परिवार के 5 आधार प्रोफाइल

कब आती है लड़की बहिन योजना की किस्त?

महाराष्ट्र की महिलाओं और बहनों के लिए चलाई जा रही लाडकी बहिन योजना में किस्त 15 तारीख तक आ जाती है। ऐसे में कल स्वतंत्रता दिवस भी है, तो उम्मीद की जा रही है कि महाराष्ट्र सरकार कल यानी 15 अगस्त को आजादी के दिन लाडकी बहिन योजना की जुलाई और अगस्त महीने की किस्त जारी कर सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट में 20 अगस्त तक किस्त जारी होने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें | Post Office Time Deposit: 5 साल के निवेश पर 7.5% ब्याज, 1 हजार से खोलें खाता

कब शुरू हुई थी लड़की बहिन योजना?

जुलाई 2024 में शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत सालाना 2.5 लाख रुपये से कम कमाने वाले परिवारों की 21 से 65 वर्ष के बीच की योग्य महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होती है। हालांकि इस योजना का लाभ कुछ ऐसे लोग भी ले रहे थे, जो इसके पात्र नहीं थे। ऐसे लोगों का पता लगाने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिससे पता चल सके कि योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंच रहा है या नहीं।

यह भी पढ़ें | क्या लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त आज जारी होगी? 1500 रुपये को लेकर आया अपडेट

81 लाख लाभार्थियों के नाम कटे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने बताया कि लाडकी बहिन योजना करीब 2.47 करोड़ महिलाएं पंजीकृत थीं , लेकिन अब सत्यापन के नाम पर लगभग 81 लाख महिलाओं को सूची से हटा दिया गया है, जिससे लाभार्थियों की संख्या घटकर लगभग 1.66 करोड़ से 1.77 करोड़ के बीच रह गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीLadki Bahin Yojana Installment Date: क्या 15 अगस्त को जारी होगी लाडकी बहिन योजना की किस्त? 3000 रुपये को लेकर आया अपडेट
More