Ladki Bahin Yojana e-KYC: फर्जी वेबसाइट से बचें, जानिए सही पोर्टल और ई-केवाईसी की प्रक्रिया

Ladki Bahin Yojana e-KYC process: लाडकी बहिन योजना का फायदा लेने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने अब हर साल ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया आसान है लेकिन फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें। सिर्फ सरकारी पोर्टल पर ही डॉक्यूमेंट अपलोड करें ताकि 1,500 की मदद मिलती रहे।

Priya Shandilya
अपडेटेड21 Sep 2025, 03:50 PM IST
लाडकी बहिन योजना में ई-केवाईसी की प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लाडकी बहिन योजना में ई-केवाईसी की प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Ladki Bahin Yojana e-kyc process: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना ने अब ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इस योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को दो महीने के अंदर ई-केवाईसी करवानी होगी, ताकि हर महीने 1,500 की सीधी मदद उन्हें मिलती रहे। ये सिर्फ एक फॉर्मेलिटी नहीं, बल्कि लाभार्थियों की पहचान और सुरक्षा से जुड़ा जरूरी स्टेप है। लेकिन, ऐसी कई महिलाएं हैं जो ई-केवाईसी की प्रक्रिया से अनजान हैं। आइए जानें क्या है इसका तरीका।

ई-केवाईसी कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

सरकार ने इसके लिए एक आधिकारिक वेबसाइट बनाई है: ladakibahin.maharashtra.gov.in

ई-केवाईसी करने का तरीका:

  • वेबसाइट खोलें और “ई-केवाईसी” ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अपना नाम, पता, राशन कार्ड नंबर, आय की जानकारी और आधार नंबर भरें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • सबमिट करें और कन्फर्मेशन का इंतजार करें

ई-केवाईसी क्या है और क्यों जरूरी है?

ई-केवाईसी यानी इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर एक डिजिटल प्रक्रिया है जिसमें आपकी पहचान और दस्तावेजों की पुष्टि होती है। सरकार ने इसे जरूरी इसलिए किया है क्योंकि पहले कई फर्जी लाभार्थी इस योजना का फायदा उठा रहे थे। अब हर महिला को हर साल ई-केवाईसी करना होगा ताकि योजना का पैसा सही व्यक्ति तक पहुंचे।

फर्जी वेबसाइटों से बचें

गूगल पर सर्च करने पर hubcomut.in जैसी कई फर्जी वेबसाइटें सामने आ रही हैं। इन पर अगर आपने गलती से केवाईसी कर दी, तो आपके बैंक अकाउंट की जानकारी गलत हाथों में जा सकती है। इसलिए सिर्फ सरकारी वेबसाइट पर ही ई-केवाईसी करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीLadki Bahin Yojana e-KYC: फर्जी वेबसाइट से बचें, जानिए सही पोर्टल और ई-केवाईसी की प्रक्रिया
More