लाडकी बहिन योजना का नाम बदलने की मांग शुरू, जानिए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में बहनों के लिए लाडकी बहिन योजना लोकप्रिया योजनाओं में से एक है। इस योजना का नाम बदलने की मांग की जा रही है। राज्य के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी के विधायक ने यह मांग की है। आइये जानते हैं इस बारे में राज्य सरकार का क्या कहना है।

Jitendra Singh
अपडेटेड3 Feb 2026, 02:56 PM IST
Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं।
Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं।

Ladki Bahin Yojana: महिलाओं की आर्थिक दशा बेहतर करने के लिए राज्य सराकरों और केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र में भी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) चलाई जा रही है। यह महाराष्ट्र की पॉपुलर योजनाओं में से एक है। इस योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी के विधायक ने योजना का नाम बदलने की मांग की है।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) विधायक अमोल मिटकरी ने देवेंद्र फडणवीस सरकार से मांग की है कि महाराष्ट्र की प्रमुख 'लाडकी बहिन' योजना का नाम दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नाम पर रखा जाए। टाइम्स नाऊ मराठी में छपी खबर के मुताबिक, अमोल मिटकरी का कहना है कि अजित दादा पवार महाराष्ट्र की महिलाओं और बहनों के लिए भाई की तरह थे। लिहाजा उनके नाम पर योजना का नाम रखा जाए। इससे महागठबंधन सरकार में क्रेडिट को लेकर एक नए विवाद की संभावना बन गई है।

क्या लाडकी बहिन योजना का बदल जाएगा नाम

फिलहाल, इस पर अभी राज्य सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। अमोल मिटकरी की इस मांग ने राज्य में एनसीपी की मौजूदगी ठंडी न पड़ने देने की ही रणनीति नजर आ रही है। हाल ही में अजित पवार की पत्नी ने उनकी जगह डिप्टी सीएम की शपथ ली थी। अब पार्टी की ओर से इस मांग ने महाराष्ट्र की सियासत में अपनी मजबूती को लेकर इच्छा जाहिर कर दी है।

यह भी पढ़ें | न पैसे आए, न ही राशि बढ़ी! जानिए कब आएगी PM किसान योजना की 22वीं किस्त के ₹2,000

जानिए क्या है लाडकी बहिन योजना

लाडकी बहिन योजना राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इस योजना को 2024 के विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत का श्रेय दिया जाता है। हाल ही में राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जल्द ही महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें | लाडकी बहिन योजना eKYC कर ली, फिर क्यों रुक गए पैसे? सामने आई बड़ी गलती

दरअसल, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही महिलाओं को 2,100 रुपये देगी। अपने भाषण में दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि देते हुए शिंदे ने कहा, "यह दुख का समय है पर हमें प्रचार जारी रखना चाहिए। ये चुनाव मेहनती कार्यकर्ताओं के लिए हैं और इन्हें टाला नहीं जा सकता। हम सादगी से प्रचार करते हैं, इस बात का ध्यान रखते हैं कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।"

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीलाडकी बहिन योजना का नाम बदलने की मांग शुरू, जानिए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है
More
बिजनेस न्यूज़मनीलाडकी बहिन योजना का नाम बदलने की मांग शुरू, जानिए आखिर ऐसा क्यों हो रहा है