Ladki Bahin Yojana Kist update: लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों के मन में सिर्फ एक सवाल है कि उनके 1500 रुपये कब आएंगे? दरअसल अभी तक लाभार्थियों को दिसंबर और जनवरी का पैसा नहीं मिला है। ऐसे में सभी लाभार्थी टेंशन में आ गए हैं कि उनका पैसा कहां अटक गया है।
अगर आप भी लाडकी बहिन योजना का लाभ ले रही हैं, तो बता दें कि आपके लिए गुड न्यूज है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों को 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन पैसा मिल सकता है। हालांकि अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
कब आएगी अगली किस्त?
हाल ही में चुनावी कैंपेन में उतरी बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी घोसालकर ने दावा किया कि लाडकी बहिन योजना की पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में 14 जनवरी को दिसंबर और जनवरी दोनों महीने की किस्त मिल जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो 14 तारीख को लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 3000 रुपये आएंगे। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि निकाय चुनाव की वजह से अभी आचार संहिता लागू है। इसलिए अभी फंड रिलीज करने में देरी हो सकती है। बता दें कि 15 जनवरी को महाराष्ट्र में निकाय चुनाव होने हैं।
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे
अभी भी इस योजना से जुड़ी कई महिलाओं ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की है। इसलिए उनका पैसा रुक सकता है। लाडकी बहिन योजना की ईकेवाईसी की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 थी, जिसे आगे नहीं बढ़ाया गया है। वहीं वेबसाइट से भी ईकेवाईसी का ऑप्शन हटा दिया गया है।
कब हुई थी लाडकी बहिन योजना की शुरुआत?
महाराष्ट्र सरकार ने जून 2024 में ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है।