Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना कब होगी बंद? पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में बहनों के लिए लाडकी बहिन योजना लोकप्रिया योजनाओं में से एक है। इस बीच इस योजना राज्य के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। शिंदे ने राज्य की बहनों को वचन दिया है कि यह योजना राज्य में कभी नहीं बंद होगी।

Jitendra Singh
अपडेटेड10 Nov 2025, 11:57 AM IST
Ladki Bahin Yojana: लाभार्थी की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से ऊपर नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana: लाभार्थी की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से ऊपर नहीं होना चाहिए।(HT)

Ladki Bahin Yojana: महिलाओं की आर्थिक दशा बेहतर करने के लिए राज्य सराकरों और केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र में भी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) चलाई जा रही है। यह महाराष्ट्र की पॉपुलर योजनाओं में से एक है। इस योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कई बार कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य सरकार लाडकी बहिन योजना को बंद कर सकती है। लेकिन अब इस बारे में राज्य के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। पुणे में एक सभा के दौरान शिंदे बे बहनों को वचन दिया है कि महाराष्ट्र में 'लाडकी बहिन योजना' कभी नहीं बंद होगी।

बता दें कि लाडकी बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। यह राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए यह योजना तैयार की गई है। हालांक, इस योजना के कारण सरकार के खजाने पर फिलहाल भारी आर्थिक दबाव देखा जा रहा है। सरकार ने इस योजना को शुरू करते समय कुछ शर्तें भी रखी थीं, लेकिन यह बात सामने आई है कि कई महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया है, जबकि वे इन शर्तों पर खरी नहीं उतरीं।

लाडकी बहिन योजना नहीं होगी बंद - एकनाथ शिंदे

विपक्ष की इस आलोचना पर राज्य के पूर्व सीएम और अब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक सभा के दौरान शिंदे ने कहा कि कोई चाहे कितनी भी अफ़वाहें फैला ले, लाडकी बहिन योजना बंद नहीं होगी। राजनीति में शब्दों का महत्व होता है। कुछ लोग राजनीति के लिए शब्द देते हैं, लेकिन हम ग़लतियां नहीं छाप रहे। हमारा हिंदुत्व सत्ता की कुर्सी देखकर रंग नहीं बदलता है। शिंदे ने इस मौके पर कहा कि यह एक बहुत बड़ी बात है। हम राजनीति के लिए शब्द नहीं छाप रहे हैं। इस मौके पर शिंदे ने उद्धव ठाकरे की भी आलोचना की।

यह भी पढ़ें | खुशखबरी! लाडकी बहनों को बड़ी राहत, अब बिना E-KYC के सीधे अकाउंट में आएगी किस्त

उन्होंने कहा, "कुछ लोग सत्ता के मोह में विचारधारा भूल गए हैं। लेकिन हम जनता के वचन और विश्वास को कायम रखेंगे।" कुल मिलाकर, 'लड़की बहन' योजना भले ही अभी विवादों के घेरे में है, लेकिन सरकार ने इसे जारी रखने का इच्छा जताई है। इसके साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि सरकार का मकसद योजना को और पारदर्शी बनाना और केवाईसी प्रक्रिया के बाद ज़रूरतमंद महिलाओं तक लाभ पहुंचना है।

शिंदे की शिवसेना से जुड़ रहे हैं लोग

नए सदस्यों के शामिल होने पर शिंदे ने कहा, ‘‘पूरे महाराष्ट्र में शिवसेना में इतने सारे लोग क्यों शामिल हो रहे हैं? क्योंकि यह शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के विचारों के साथ आगे बढ़ रही है। शिवसेना अपनी बात रखती है और उस पर कायम रहती है, यह विश्वास सभी के मन में है। और इसलिए लोग हमारे साथ आते हैं।’’

मुख्यमंत्री लाड़की बहन योजना का किसे मिलेगा फायदा

  1. यह योजना सिर्फ 21 साल से 65 साल तक की उम्र की महिलाओं के लिए लागू किया गया है।

2. इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।

3. इस योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

4 . सभी विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।

5. योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं का किसी भी बैंक में अकाउंट होना बेहद जरूरी है। वहीं महिला के परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

6 . यह योजना उन महिलाओं पर लागू नहीं है जो किसी अन्य सरकारी योजना का फायदा उठा रही हैं।

यह भी पढ़ें | कब आएंगे लाडकी बहिन योजना के 1500 रुपये? मंत्री अदिति तटकरे ने बता दी डेट

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

इस योजना का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, उम्र का सत्यापन सार्टिफिकेट, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और वोटर आईडी जरूरी है।

इन लोगों को नहीं मिलता लाडकी बहिन योजना का फायदा

जिन परिवारों की इनकम 2.50 लाख रुपये से ज्यादा है। ऐसे में लोग अप्लाई नहीं कर सकते हैं। वहीं अगर परिवार में इनकम टैक्स फाइल करते हैं, तो वो लोग भी योजना के लिए पात्र नहीं है। वहीं अगर परिवार के कोई सदस्य राज्य सरकार या केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं तो ऐसे लोग अप्लाई नहीं कर सकते हैं। ट्रैक्टर को छोड़कर जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है। ऐसे लोग इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | लाडकी बहिन योजना में बड़ा घोटाला! 12431 पुरुष महिलाओं के हिस्से का डकार गए पैसे

लाडकी बहिन योजना में कैसे करें eKYC

  1. मुख्यमंत्री-माझी लड़की बहिन योजना के ई-केवाईसी के लिए, वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर ई-केवाईसी बैनर पर क्लिक करने पर ई-केवाईसी फॉर्म खुल जाएगा।

3. इस फॉर्म में, लाभार्थी को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. आधार ऑथिंटिकेशन के लिए सहमति देनी होगी और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें। इसके बाद, लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को टाइप कर के सबमिट करें पर क्लिक कर दें।

4. इसके बाद, सिस्टम यह जांच करेगा कि लाभार्थी का केवाईसी पूरा हो चुका है या नहीं।

5. अगर ई-केवाइसी पहले ही पूरा हो चुका है, तो 'ई-केवाईसी पहले ही पूरा हो चुका है' का मैसेज आएगा।

6. अगर पूरा नहीं हुआ है, तो यह जांच होगी कि आधार नंबर योजना की पात्र सूची में है या नहीं।

7. अगर आधार संख्या पात्र सूची में है, तो आप अगले स्टेप पर जा सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना कब होगी बंद? पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना कब होगी बंद? पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान