Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट, 1500 नहीं इस महीने आ सकते हैं पूरे ₹3000, जानिए कैसे

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों को बड़ा सरप्राइज दे सकती है। सरकार इस महीने उनके अकाउंट में 1500 नहीं, पूरे 3000 रुपये भेज सकती है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड5 Dec 2025, 12:23 PM IST
लाडकी बहिन योजना को मिल सकते हैं 3,000 रुपये
लाडकी बहिन योजना को मिल सकते हैं 3,000 रुपये

Ladki Bahin Yojana Ekyc Update: अगर आप भी लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। दरअसल इस बार लाडकी बहनों को सरकार बड़ा गिफ्ट दे सकती है। माना जा रहा है कि दिसंबर में लाडकी बहनों के बैंक अकाउंट में 1500 नहीं बल्कि 3000 रुपये आएंगे। आइए जानते हैं कैसे

नहीं आई नवंबर की किस्त

दिसंबर की शुरुआत हो गई है, लेकिन अभी तक लाडकी बहनों के नवंबर की किस्त अभी तक नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार नवंबर और दिसंबर की दोनों किस्त सरकार एक साथ इसी महीने बैंक अकाउंट में डालने वाली है। अगर ऐसा होता है, तो लाडकी बहनों के बैंक अकाउंट में सरकार 3000 रुपये डालेगी। काफी लोगों के मन में सवाल है कि आखिर अभी तक नवंबर की किस्त जारी क्यों नहीं की गई? आइए जानते हैं जवाब।

यह भी पढ़ें | RBI का नया आदेश, अब जीरो बैलेंस अकाउंट में भी मिलेंगी ये सारी फ्री सुविधाएं

कब आएगी लाडकी बहनों की किस्त?

दरअसल लाडकी बहनों के बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आने की वजह महाराष्ट्र का लोकल बॉडी चुनाव हो सकता है। इसी वजह से किस्त आने में देरी हो सकती है।बता दें कि इससे पहले भी जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव थे, तो उस वक्त भी लाभार्थियों को एक साथ दो महीने के पैसे भेजे गए थे। इससे लाखों महिलाओं को मोटी रकम एक साथ मिल गई थी। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक सरकार लाडकी बहनों के बैंक अकाउंट में पैसा डाल देगी।

हालांकि सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है, कि अगर लाभार्थी अपनी E-KYC नहीं करवाते हैं, तो उनके बैंक अकाउंट में पैसे आने से रुक सकते हैं।

लाडकी बहिन योजना की E-kyc घर बैठे कैसे करें

  • सबसे पहले ई-केवाईसी के लिए, वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ई-केवाईसी बैनर पर क्लिक करने पर ई-केवाईसी फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में, लाभार्थी को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा
  • आधार ऑथिंटिकेशन के लिए सहमति देनी होगी और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को टाइप कर के सबमिट करें पर क्लिक कर दें।
  • अगर ई-केवाइसी पहले ही पूरा हो चुका है, तो 'ई-केवाईसी पहले ही पूरा हो चुका है' का मैसेज आएगा
  • अगर पूरा नहीं हुआ है, तो जांच लें कि आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट, 1500 नहीं इस महीने आ सकते हैं पूरे ₹3000, जानिए कैसे
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट, 1500 नहीं इस महीने आ सकते हैं पूरे ₹3000, जानिए कैसे