
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। सरकार ने इस योजना के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। हालांकि अभी भी 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर 18 नवंबर तक ई-केवाईसी नहीं करवाई गई, तो क्या उन महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया जाएगा? आइए जानते हैं इसका जवाब
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं की आर्थिक मदद करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की थी। ऐसे में इस योजना से महिलाओं को बाहर करना सही नहीं होगा। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी 1 करोड़ से अधिक महिलाओं की ई-केवाईसी अधूरी है। इसलिए अगर 18 नवंबर तक सभी की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई, तो सरकार ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा सकती है। ऐसा करने से सभी लाभार्थी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाएंगी। उसके बाद ही बैंक अकाउंट में 1,500 आएंगे।
महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी करवाना काफी आसान है। बस चंद मिनटों में आपकी ई-केवाईसी पूरी हो सकती है। इसके लिए आपको नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, सेतु केंद्र या तहसील कार्यालय में जाकर eKYC करवाना होगा। बता दें कि करीब 2.5 करोड़ लाभार्थी रजिस्टर्ड है, लेकिन अभी महज 1.3 करोड़ महिलाओं ने भी ई-केवाईसी करवाई है।
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।इसके बाद होमपेज पर eKYC पर क्लिक करें।e-KYC फॉर्म में अपना आधार नंबर भरें, कैप्चा कोड डालें। इसके बाद ‘हां, मैं सहमत हूं’ चेकबॉक्स टिक करें और OTP भेजें बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल पर एक OTP आएगा, OTP डालकर सबमिट करें। अब अगर आपका e-KYC पहले से पूरा है, तो स्क्रीन पर ‘eKYC पहले से ही हो चुका है’ मैसेज दिखेगा। अगर अभी तक नहीं हुआ, तो सिस्टम देखेगा कि आपका आधार नंबर योजना की लिस्ट में है या नहीं।
अगर लिस्ट में है, तो अगला स्टेप खुल जाएगा और आप आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अब पति या पिता का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें और OTP प्राप्त कर Submit करें।अब अपनी जाति श्रेणी (Caste Category) चुनें और दो घोषणाएं करें। पहला - परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं ले रहा है और दूसरा - परिवार में केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले रही है।चेक बॉक्स टिक करें और Submit बटन दबाएं। अंत में स्क्रीन पर संदेश आएगा Success – आपकी e-KYC जांच सफलतापूर्वक पूरी हो गई
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.