Ladki Bahin Yojana: जल्द ही महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में बहनों के लिए लाडकी बहिन योजना लोकप्रिया योजनाओं में से एक है। इस बीच इस योजना राज्य के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। शिंदे ने कहा कि जल्द ही हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे।

Jitendra Singh
अपडेटेड2 Feb 2026, 03:40 PM IST
Ladki Bahin Yojana: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बहनों को दी खुशखबरी
Ladki Bahin Yojana: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बहनों को दी खुशखबरी

Ladki Bahin Yojana: महिलाओं की आर्थिक दशा बेहतर करने के लिए राज्य सराकरों और केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र में भी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) चलाई जा रही है। यह महाराष्ट्र की पॉपुलर योजनाओं में से एक है। इस योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने लाडकी बहिन योजना के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये दिए जाएंगे।

दरअसल, महाराष्ट्र में इन दिनों जिला परिषद के चुनाव चल रहे हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दल के बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही महिलाओं को 2,100 रुपये देगी। अपने भाषण में दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि देते हुए शिंदे ने कहा, "यह दुख का समय है पर हमें प्रचार जारी रखना चाहिए। ये चुनाव मेहनती कार्यकर्ताओं के लिए हैं और इन्हें टाला नहीं जा सकता। हम सादगी से प्रचार करते हैं, इस बात का ध्यान रखते हैं कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।"

10 लाख महिलाओं को मिलेगा लाडकी बहिन योजना का फायदा

शिंदे ने लाडकी बहिन योजना के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि हम ''लड़की बहिन'' योजना को तब तक जारी रखेंगे जब तक इसका फायदा राज्य की 10 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा। जल्द ही, हर बहन को 2,100 रुपये दिए जाएंगे।" बता दें कि मौजूदा समय में लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

मुख्यमंत्री लाड़की बहन योजना का किसे मिलेगा फायदा

  1. यह योजना सिर्फ 21 साल से 65 साल तक की उम्र की महिलाओं के लिए लागू किया गया है।

2. इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।

3. इस योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

4. सभी विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।

5. योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं का किसी भी बैंक में अकाउंट होना बेहद जरूरी है। वहीं महिला के परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

6. यह योजना उन महिलाओं पर लागू नहीं है जो किसी अन्य सरकारी योजना का फायदा उठा रही हैं।

यह भी पढ़ें | खुशखबरी! लाडली बहिन योजना की अगली किस्त का अपडेट, इस बार मिलेंगे 3000 रुपये

ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

इस योजना का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, उम्र का सत्यापन सार्टिफिकेट, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और वोटर आईडी जरूरी है।

इन लोगों को नहीं मिलता लाडकी बहिन योजना का फायदा

जिन परिवारों की इनकम 2.50 लाख रुपये से ज्यादा है। ऐसे में लोग अप्लाई नहीं कर सकते हैं। वहीं अगर परिवार में इनकम टैक्स फाइल करते हैं, तो वो लोग भी योजना के लिए पात्र नहीं है। वहीं अगर परिवार के कोई सदस्य राज्य सरकार या केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं तो ऐसे लोग अप्लाई नहीं कर सकते हैं। ट्रैक्टर को छोड़कर जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है। ऐसे लोग इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Ladki Bahin Yojana: अपात्र लोगों पर शिकंजा, जितना पैसा लिया सब लौटाना होगा

लाडकी बहिन योजना में कैसे करें eKYC

  1. मुख्यमंत्री-माझी लड़की बहिन योजना के ई-केवाईसी के लिए, वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर ई-केवाईसी बैनर पर क्लिक करने पर ई-केवाईसी फॉर्म खुल जाएगा।

3. इस फॉर्म में, लाभार्थी को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. आधार ऑथिंटिकेशन के लिए सहमति देनी होगी और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें। इसके बाद, लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को टाइप कर के सबमिट करें पर क्लिक कर दें।

4. इसके बाद, सिस्टम यह जांच करेगा कि लाभार्थी का केवाईसी पूरा हो चुका है या नहीं।

5. अगर ई-केवाइसी पहले ही पूरा हो चुका है, तो 'ई-केवाईसी पहले ही पूरा हो चुका है' का मैसेज आएगा।

6. अगर पूरा नहीं हुआ है, तो यह जांच होगी कि आधार नंबर योजना की पात्र सूची में है या नहीं।

7. अगर आधार संख्या पात्र सूची में है, तो आप अगले स्टेप पर जा सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीLadki Bahin Yojana: जल्द ही महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान
More