Ladli Behna Yojana: e-KYC कर लिया फिर भी नहीं आए ₹1500? जानें कारण और कैसे करें ठीक

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कुछ महिलाओं के खाते में 1500 नहीं पहुंचे हैं। इसकी वजह e-KYC, आधार लिंक या DBT से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने पर भुगतान जल्द मिल सकता है। 

Priya Shandilya
पब्लिश्ड13 Dec 2025, 12:38 PM IST
लाडली बहना योजना: e-KYC कर लिया फिर भी नहीं आए पैसे?
लाडली बहना योजना: e-KYC कर लिया फिर भी नहीं आए पैसे?

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना लाखों महिलाओं के लिए हर महीने बड़ी आर्थिक राहत बन चुकी है। सरकार की ओर से तय समय पर खाते में आने वाली रकम से घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और छोटी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं। इसी कड़ी में सरकार ने इस महीने भी 31वीं किस्त जारी कर दी है। लेकिन अगर आपके खाते में अब तक 1500 नहीं पहुंचे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अक्सर कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी न होने की वजह से पैसा अटक जाता है, जिसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।

इन वजहों से अटक सकती है आपकी किस्त

अगर आपके खाते में अब तक 1500 नहीं आए हैं, तो इसके पीछे कुछ आम कारण हो सकते हैं। कई बार e-KYC अधूरी होने या दस्तावेजों में गड़बड़ी की वजह से भुगतान रुक जाता है। समग्र आईडी और आधार कार्ड में जानकारी का मेल न होना, बैंक खाते का आधार से लिंक न होना, DBT का एक्टिव न होना या पात्रता से जुड़ी किसी तरह की त्रुटि भी इसकी वजह बन सकती है। सबसे पहले अपनी समग्र–आधार e-KYC और बैंक e-KYC की स्थिति जरूर जांच लें।

स्टेटस कैसे चेक करें?

किस्त आई है या नहीं, यह जानना अब बेहद आसान है। इसके लिए आपको घर से कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

  • सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
  • Apply / Payment Status सेक्शन पर क्लिक करें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर या समग्र ID डालें
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरीफाई करें
  • कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर आपकी किस्त की पूरी जानकारी दिख जाएगी।

e-KYC क्यों जरूरी है और इसे कराने की प्रक्रिया

सरकार ने योजना में e-KYC को अनिवार्य किया है ताकि केवल पात्र महिलाओं को ही लाभ मिल सके। इससे समग्र ID की डुप्लिकेसी रुकती है, स्थानीय निवासी होने की पुष्टि होती है और भुगतान प्रक्रिया तेज व सुरक्षित बनती है।

e-KYC कहां और कैसे कराएं

अगर आपकी e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो आप अपने नजदीकी राशन दुकान, MP Online सेंटर या CSC कियोस्क पर जाकर यह काम मुफ्त में करवा सकती हैं। सरकार इसके लिए कियोस्क को अलग से भुगतान करती है, इसलिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

DBT और आधार लिंक बैंक खाता क्यों जरूरी है

लाडली बहना योजना की राशि सीधे (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है। आधार से लिंक और DBT इनेबल्ड बैंक खाते में पैसा सीधे पहुंचता है, जिससे फेल होने की संभावना कम रहती है। अगर आपका बैंक अकाउंट DBT इनेबल्ड नहीं है तो बैंक जाकर यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके लिए DBT एक्टिव करने का फॉर्म भरना पड़ता है। इसके बाद ई-केवाईसी वेरिफिकेशन के साथ ही आपका अकाउंट DBT इनेबल्ड हो जाएगा।

31वीं किस्त जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की। छतरपुर जिले के राजनगर में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक क्लिक में 1.26 करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाओं के खातों में 1500- 1500 ट्रांसफर किए। इस दौरान कुल 1,857 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के अकाउंट्स में भेजी गई।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana: e-KYC कर लिया फिर भी नहीं आए ₹1500? जानें कारण और कैसे करें ठीक
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana: e-KYC कर लिया फिर भी नहीं आए ₹1500? जानें कारण और कैसे करें ठीक
OPEN IN APP