Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, जानिए कैसे चेक करें अपना बैलेंस

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार ने योजना की 33वीं किस्त जारी की है, जिसमें महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड14 Feb 2026, 05:08 PM IST
लाडली बहना योजना की 33 वीं किस्त जारी
लाडली बहना योजना की 33 वीं किस्त जारी

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए गुड न्यूज है। सरकार ने आज लाडली बहनों की 33वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम मोहन यादव ने खंडवा जिले से महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये भेज दिए हैं। पैसे मिलने से महिलाएं काफी खुश हैं।

पहले 1250 रुपये देती थी मोहन सरकार

लाडली बहना योजना से मध्य प्रदेश की माताओं और बहनों की मदद की जाती है। पहले मोहन सरकार लाडली बहनों को 1250 रुपये की मदद देती थी। हालांकि अब इस मदद को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। आज लाडली बहनों के बैंक अकाउंट में पूरे 1500 रुपये जमा हुए हैं। आर्थिक मदद की रकम बढ़ने से मध्य प्रदेश की महिलाएं काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें | 8वां वेतन आयोग: कितना हो जाएगा वेतन? इस फर्जी मैसेज से रहें दूर, उड़ जाएंगे पैसे

कैसे चेक करें लाडली बहना योजना की लिस्ट में अपना नाम

अगर आपको पैसे आने पर डाउट है, तो सबसे पहले लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर कर सकते हैं। अगर लिस्ट में आपका नाम होगा, तो आपके बैंक अकाउंट में आज 1500 रुपये जमा होंगे। कुछ देर पहले ही सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी है। आप अपने बैंक स्टेटमेंट चेक कर सकते कि आपके बैंक में पैसे आए या नहीं। इसके अलावा अगर आप लिस्ट में नाम चेक करना चाहते हैं, तो वो भी कर सकते हैं।

लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • वहां दिए गए अंतिम सूची (Final List) वाले टैब पर क्लिक करें
  • अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा
  • OTP दर्ज करने के बाद लिस्ट खुल जाएगी
  • अब आप उसमें अपना नाम देख सकते हैं

इन महिलाओं के नहीं आएंगे 1500 रुपये

इस बार लाडली बहना योजना की किस्त सभी लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंची है, जिन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे हैं, उनके बैंक अकाउंट में 1500 की मासिक राशि नहीं आएगी। ऐसी महिलाएं योजना का लाभ तभी ले पाएंगी जब वे अपने दस्तावेज सही करवा लें और बैंक खाते को आधार से लिंक करवा लें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, जानिए कैसे चेक करें अपना बैलेंस
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, जानिए कैसे चेक करें अपना बैलेंस