Ladli Behna Yojana की आज जारी होगी 27वीं किस्त, साथ में मिलेगा रक्षाबंधन गिफ्ट, खाते में आएंगे कुल इतने रुपये

Ladli Behna Yojana 27th Installment: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज राज्य की 1.27 करोड़ महिलाओं को लाडली बहन योजना की 27वीं किस्त जारी करेंगे। इसके अलावा, वे रक्षाबंधन उपहार भी भेजेंगे।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड7 Aug 2025, 10:51 AM IST
लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त
लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त

Ladli Behna Yojana 27th Installment Date Today: आज लाडली बहना योजना की करोड़ों लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव से खास गिफ्ट मिलने वाला है। वे राज्य की 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 27वीं किस्त के साथ-साथ रक्षाबंधन उपहार भी भेजेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे राज्य की महिलाओं को भाई की ओर से छोटा सा उपहार बताया है। इसके तहत हर लाभार्थियों के खाते में 250 रुपये का रक्षाबंधन गिफ्ट भेजा जाएगा। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि यह रकम महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 1250 रुपये से अलग होगी। यानी, अगस्त महीने में लाडली बहना योजना की लाभार्थियों को कुल 1500 रुपये मिलेंगे।

हर महीने मिलते हैं 1250 रुपये

लाडली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी। यह योजना राज्य की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लॉन्च की गई है। इस स्कीम के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1250 रुपये की धनराशि )डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। बता दें कि सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में जुलाई 2025 तक 6198.88 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। इसी कड़ी में आज लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी की जानी है।

यह भी पढ़ें | भारत के बाद चीन पर ट्रंप करेंगे टैरिफ वार? रूस से तेल खरीद पर बढ़ाएंगे सख्ती

सरकार ने शुरू की नई पहल

बता दें कि हर महीने की आर्थिक सहायता के अलावा मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लाडली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी एक अहम कदम उठाया है। इसके तहत जो महिलाएं रेडीमेड गारमेंट यूनिट या फैक्ट्री में काम करना चाहेंगी, उन्हें 5000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। यह रकम लाडली बहना योजना की किस्त से अतिरिक्त होगी। लेकिन, इसका लाभ केवल वहीं महिलाएं उठा सकेंगी, जो काम करने के लिए इच्छुक होंगी।

दीवाली के बाद बढ़ेगी रकम

मालूम हो कि साल 2023 में जब यह योजना शुरू हुई थी, तब लाभार्थियों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती थी। बाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस रकम को बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति महीना कर दिया। अब उन्होंने एक बार फिर इस राशि में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। उन्होंने दीवाली के बाद इस योजना की राशि 1500 रुपये प्रति माह करने का ऐलान किया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana की आज जारी होगी 27वीं किस्त, साथ में मिलेगा रक्षाबंधन गिफ्ट, खाते में आएंगे कुल इतने रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana की आज जारी होगी 27वीं किस्त, साथ में मिलेगा रक्षाबंधन गिफ्ट, खाते में आएंगे कुल इतने रुपये