
Ladli Behna Yojana 31vi Kist Kab Aayegi: लाडली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के लिए गुड न्यूज है। आज मध्य प्रदेश सरकार ने सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 31वीं किस्त भेज दी है। सीएम मोहन यादव डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए लाडली बहनों के बैंक अकाउंट किस्त के 1500 रुपये भेज दिए।
सोमवार को ही खुद सीएम मोहन यादव ने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा, 'लाडली बहनों के खातों में खुशियों की 31वीं किस्त का अंतरण… 9 दिसंबर, 2025 को लाडली बहना योजना के अंतर्गत ₹1500 की राशि प्रत्येक हितग्राही के खाते में अंतरित की जाएगी, जिससे प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक बहनें लाभान्वित होंगी।'
लाडली बहना योजना से मध्य प्रदेश की माताओं और बहनों की मदद की जाती है। पहले मोहन सरकार लाडली बहनों को 1250 रुपये की मदद देती थी। हालांकि अब इस मदद को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। आज लाडली बहनों के बैंक अकाउंट में पूरे 1500 रुपये जमा होंगे। आर्थिक मदद की रकम बढ़ने से मध्य प्रदेश की महिलाएं काफी खुश हैं।
अगर आपको पैसे आने पर डाउट है, तो सबसे पहले लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। अगर लिस्ट में आपका नाम होगा, तो आपके बैंक अकाउंट में आज 1500 रुपये जमा होंगे।
लाडली बहना योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। उसके बाद अंतिम सूची के टैब पर क्लिक करें। अब आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद आपको एक ओटीपी आएगा उसे वहां पर भर दें। ओटीपी सबमिट करने के बाद लिस्ट खुल जाएगी। अब उसमें आप नाम चेक कर लें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.