Ladli Behna Yojana: बहनों को 1500 रुपये मिले या नहीं, घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें चेक

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है। राज्य की बहनों के अकाउंट में 1836 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। लाभार्थी महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन वेबसाइट या मोबाइल से अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड18 Mar 2026, 05:38 PM IST
Ladli Behna Yojana: महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये जारी किए जाते हैं।
Ladli Behna Yojana: महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये जारी किए जाते हैं।

Ladli Behna Yojana: महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के मकसद से राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की है। इसबीच मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है। महिलाओं के सीधे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। 1.25 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में 1836 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

अगर आप सोच रही हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं, तो अब आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। घर बैठे अपने मोबाइल से ही इसका पता लगा सकता है।

कैसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस ?

  • अपनी पेमेंट की जानकारी देखने के लिए बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ (Application and Payment Status) का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना लाडली बहना आवेदन नंबर या अपनी सदस्य समग्र आईडी डालें।
  • फिर स्क्रीन पर दिख रहा कोड (कैप्चा) भरें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी कि इस बार की किस्त आपके खाते में जमा हुई है या नहीं।

साल 2028 तक महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मोहन यादव ने कहा कि हमने जब लाडली बहना योजना की शुरुआत की तो विरोधी बोल रहे थे कि कितना देंगे और कब तक देंगे। इनके पास तो पैसा ही नहीं है। चुनाव से पहले 1000 रुपये देते थे। पिछले साल से 1250 रुपये कर दिया गया। रक्षाबंधन पर अलग से 250 रुपए बहनों को देते थे। अब 1500 रुपये कर दिया गया है। इसके बाद 2026 और 2027 में ये राशि और बढ़ाएंगे और 2028 तक लाडली बहनों के खातों में 3000 रुपये मिलना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें | PPF vs SIP: हर महीने 10 हजार की बचत से 15 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

जानिए लाड़ली बहना योजना में किसे मिलता है फायदा?

  • लाडली बहना योजना का फायदा उठाने के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।
  • 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं।
  • किसी भी वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो।
  • जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो, वो महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं।
  • लाड़ली बहना योजना के तहत 21 से 59 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें | पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी? यहां जानिए पूरी डिटेल

मध्य प्रदेश सरकार के लिए गेम चेंजर है लाडली बहना योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत 15 मार्च 2023 से की गई थी। मध्य प्रदेश चुनावों में बीजेपी के लिए यह योजना गेमचेंजर साबित हुई है। इस योजना में पहले 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। हालांकि इसे 1500 रुपये करने की बात लंबे समय से चल रही थी। अब 1500 रुपये कर दिया गया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीLadli Behna Yojana: बहनों को 1500 रुपये मिले या नहीं, घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें चेक
More