
Ladli Behna Yojana: महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के मकसद से राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए राज्य की बहनों को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। मध्य प्रदेश सरकार ने आज (13 मार्च 2026) लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है। इसमें 27 लाख बहनों के खाते में कुल 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
राज्य के सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के अकाउंट 34वीं किस्त की धनराशि ट्रांसफर कर दी है। पहले इस योजना के तहत 1000 रुपये मिलते थे। बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। पिछले साल नवंबर से महिलाओं को 1500 रुपये मिलने शुरू हो गए हैं।
लाडली बहना योजना हर महीने महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की जरूरत और छोटी-मोटी आवश्यकताओं में मदद देती है। इसमें रकम सीधे बैंक खाते में आती है। पिछले किस्तों में जमा रकम ने लाखों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार किया। योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और जरूरत पर सहारा देना है। इस किस्त के आने से लाभार्थी महिलाएं अपने खर्चों का प्रबंधन आसानी से कर पाएंगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा कि आज हमने सवा करोड़ बहनों के लिए 1836 करोड़ रुपये दिए हैं। आज कांग्रेसियों को बताना चाहता हूं कि तुम कंगले थे और कंगले रहोगे। हमने चुनाव में बहनों से वादा किया था और उसे निभा रहे हैं। अभी 1500 दे रहे हैं और आगे 3000 रुपये देंगे।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
More