Ladli Behna Yojana Benefits: इंतजार खत्म! कल लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 35वीं किस्त

Ladli Behna Yojana April 2026: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के तहत 12 अप्रैल को 35वीं किस्त जारी होगी। सीएम मोहन यादव 1,500 रुपये लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को मिलता है, जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Apr 2026, 05:31 PM IST
लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त
लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त

Ladli Behna Yojana Benefits: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए गुड न्यूज है। इस योजना की 35वीं किस्त 12 अप्रैल यानी रविवार को जारी होने वाली है। सीएम मोहन यादव सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए पैसे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे।

1.25 करोड़ बहनों के अकाउंट में आएंगे पैसे

मध्य प्रदेश की करीब सवा करोड़ महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं। इन सभी महिलाओं के बैंक अकाउंट में कल सीएम मोहन यादव 1500-1500 रुपये भेजेंगे। पहले ये रकम 1250 रुपये थी,लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1500 कर दिया गया है।मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को सिर्फ आर्थिक तौर पर मदद नहीं करती है। वो चाहती है कि राज्य की महिलाएं पूरी तरह के आत्मनिर्भर भी बनें।

यह भी पढ़ें | UPI के 10 साल पूरे, ऑनलाइन पेमेंट को दी नई दिशा

किस उम्र की महिलाओं को मिलते हैं पैसे?

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना अत्यंत महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना है। इस योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित महिलाएं उठा सकती है। ये पैसे उनके परिवार की मदद के लिए हैं। हालांकि अगर महिला के परिवार की आय 2.5 लाख से अधिक है, तो वो इसका फायदा नहीं उठा सकती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए। ऐसे ही महिलाओं के बैंक अकाउंट में सरकार हर महीने पैसे भेजती है।

यह भी पढ़ें | होम लोन लेना है? सिर्फ EMI ही नहीं, ये 5 हिडन चार्जेस खाली कर सकते हैं आपकी जेब

कैसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस ?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ (Application and Payment Status) का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना लाडली बहना आवेदन नंबर या अपनी सदस्य समग्र आईडी डालें।
  • फिर स्क्रीन पर दिख रहा कोड (कैप्चा) भरें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी कि इस बार की किस्त आपके खाते में जमा हुई है या नहीं।

यह भी पढ़ें | कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने दी बड़ी राहत, 70% बढ़ा आवंटन

ईकेवाइसी करवाने का तरीका

  • सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद वेबसाइट पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें।
  • इसके बाद ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब मोबाइल नंबर पर otp आएगी और उसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें।
  • इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीLadli Behna Yojana Benefits: इंतजार खत्म! कल लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 35वीं किस्त
More