Ladli Behna Yojana: क्या E-KYC करवाने पर लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये? जानिए इस दावे की सच्चाई

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए है, जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष और वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो। लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं, जो भविष्य में बढ़ सकते हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड30 Oct 2025, 03:01 PM IST
लाडली बहन योजना
लाडली बहन योजना

Ladli Behna Yojana Latest Update 2025: मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के जरिए बहनों की आर्थिक मदद कर रही है। अभी इस योजना की लाभार्थी लाडली बहनों को 1500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं, जिससे मध्य प्रदेश की लाडली बहनों की मदद होती है। इस योजना को लेकर कुछ जगहों पर दावे किए जा रहे हैं कि इस योजना की राशि 1500 से 3000 होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है।

क्या लाडली बहनों को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये?

मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहन योजना की लाभार्थी बहनों को हर महीने अभी 1500 रुपये देती हैं। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि साल दर साल लाडली बहन योजना की रकम बढ़ जाएगी। उनके अनुसार साल 2026 में 1500 रुपये 2000, 2027 में 2500 और 2028 में 3000 रुपये हो जाएंगे। ऐसे में लाडली बहना योजना की रकम बढ़ने का दावा सही तो है, लेकिन 3000 रुपये अभी नहीं साल 2028 से हर महीने लाडली बहनों के बैंक अकाउंट में जमा किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें | क्या 8वें वेतन आयोग में सैलरी डबल हो सकती है? समझिए फिटमेंट फैक्टर का गणित

लाडली बहनों को है 30वीं किस्त का इंतजार

मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के बैंक अकाउंट में मोहन यादव सरकार 29वीं किस्त डाल चुकी है। अब लाडली बहनों को 30वीं किस्त का बेसब्री से इतंजार है। इस बार नवंबर की किस्त में लाडली बहनों को 1500 रुपये मिलेंगे। इस योजना की शुरुआत में लाडली बहनों को हर महीने 1000 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 1250 कर दिया गया था। अब इसी रकम को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाडली बहन की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें | Gold Investment rule: गोल्ड में पैसा लगाना है? ये 5–15% का फॉर्मूला आपके काम आएग

लाडली बहना योजना की शर्ते

लाड़ली बहना योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है जो मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हों और जिनकी वैवाहिक स्थिति विवाहित, विधवा या तलाकशुदा हो। इस योजना के तहत पात्रता के लिए महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना है, इसलिए यह भी आवश्यक है कि परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो और न ही किसी को सरकारी पेंशन प्राप्त हो रही हो।

लाडली बहना योजना की लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी बेहद जरूरी है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो आपके खाते में पैसा भेजने से रोका जा सकता है। इसलिए तुरंत पोर्टल पर जाकर या फिर किसी भी राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर, CSC कियोस्क पर जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana: क्या E-KYC करवाने पर लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये? जानिए इस दावे की सच्चाई
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana: क्या E-KYC करवाने पर लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये? जानिए इस दावे की सच्चाई
OPEN IN APP