Ladki Bahin Yojana: आखिरी मौका! अगले 7 दिनों में नहीं किया ये काम, तो अटक जाएंगे लाडकी बहिन योजना के 1500 रुपये

Ladki Bahin Yojana E-KYC: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। सभी लाभार्थियों को इसे समय पर पूरा करने की सलाह दी गई है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड25 Dec 2025, 12:02 PM IST
लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट
लाडकी बहिन योजना पर आया बड़ा अपडेट

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही हैं, तो आपके लिए ये खबर काफी महत्वपूर्ण हैं। दरअसल इस योजना को लेकर मंत्री अदिति एस तटकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है।

ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है?

लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर रखी गई है। इसके साथ ही ई-केवाईसी में अगर किसी को कोई बदलाव भी करवाना है, तो भी उसके बाद 31 दिसंबर तक का ही वक्त है। सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि सभी लाभार्थी साल के आखिरी दिन तक ही अपना ई-केवाईसी पूरी कर लें। तारीख आगे बढ़ने का इंतजार न करें।

कैसे करें लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी

  • आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in खोलें
  • होमपेज पर 'e-KYC' बैनर या लिंक पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें
  • 'मी सहमत आहे' (मैं सहमत हूं) पर टिक करें और 'Send OTP' पर क्लिक करें
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को दर्ज करें और 'Submit' करें
  • सफल वेरिफिकेशन के बाद, सिस्टम योजना की सूची में आपके आधार की जांच करेगा और आगे की जानकारी (जैसे पति/पिता का आधार नंबर, आवश्यक दस्तावेज) भरने के लिए कहेगा, जिसे पूरा करें।

कब आएगी दिसंबर की किस्त?

दिसंबर खत्म होने को है, लेकिन अभी तक लाडकी बहनों के नवंबर और दिसंबर की की किस्त अभी तक नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार नवंबर और दिसंबर की दोनों किस्त सरकार एक साथ इसी महीने बैंक अकाउंट में डालने वाली है। अगर ऐसा होता है, तो लाडकी बहनों के बैंक अकाउंट में सरकार 3000 रुपये डालेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: आखिरी मौका! अगले 7 दिनों में नहीं किया ये काम, तो अटक जाएंगे लाडकी बहिन योजना के 1500 रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana: आखिरी मौका! अगले 7 दिनों में नहीं किया ये काम, तो अटक जाएंगे लाडकी बहिन योजना के 1500 रुपये