Ladli Behna Yojana: कब आएंगे बचे हुए 250 रुपये? लाडली बहना योजना के लिए आई गुड न्यूज, नवंबर से मिलेंगे 1500 रुपये

Ladli Behna Yojana: अगर आप भी लाडली बहना योजना के बचे हुए 250 रुपये का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। दरअसल खुद सीएम मोहन यादव ने बताया कि वो 250 रुपये बैंक अकाउंट में कब भेजे जाएंगे।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड23 Oct 2025, 03:22 PM IST
लाडली बहना योजना के लिए आई गुड न्यूज
लाडली बहना योजना के लिए आई गुड न्यूज

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त के 250 रुपये का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए गुड न्यूज है। आज भाई दूज के दिन लाडली बहना योजना की बचे हुए 250 रुपये बैंक अकाउंट में आने वाले थे, लेकिन आज भी बैंक अकाउंट में एक रुपये नहीं आया। बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आने पर लोग काफी परेशान हो गए हैं और उनके मन में सिर्फ यही सवाल है कि आखिर उनके 250 रुपये कब आएंगे? अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो आपको बता दें कि भाई दूज के दिन आने वाले 250 रुपये नवंबर की किस्त के साथ जुड़कर आएंगे।

नवंबर से बढ़कर मिलेंगे पैसे?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ही ऐलान किया कि अगले महीने यानी कि नवंबर से लाडली बहना योजना के सभी लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 29वीं किस्त के बचे हुए 250 रुपये 30वीं किस्त में जुड़कर नवंबर में आएंगे।

सरकार कर चुकी है 44 हजार करोड़ ट्रांसफर

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के तरह अभी तक 44,917.92 करोड़ रुपये की राशि सीधे बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। ये सारे पैसे प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के अकाउंट में भेजे गए हैं। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य ही यही था कि बहना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिससे वो दूसरों के सामने खुद को साबित कर सकें।

यह भी पढ़ें | 1 नवंबर से बदल जाएगी SBI Card की फीस, जानिए कितना पेमेंट करना होगा

लाडली बहना योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

अगर आप लाडली बहना योजना के लिए अप्लाई किया है, लेकिन अभी तक आपको पैसे नहीं मिले है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप अपना नाम लिस्ट में चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है भी या नहीं।

लाडली बहना योजना के लिए दो लिस्ट तैयार की जाती है। पहली लिस्ट अंतरिम और दूसरी अंतिम होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बैंक अकाउंट में पैसे आए, अंतिम सूची में आपका नाम आना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां पर अंतिम सूची पर क्लिक करें। अब सामने दिख रहे बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डाले और ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी पर क्लिक करते ही लिस्ट खुल जाएगी। अब इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana: कब आएंगे बचे हुए 250 रुपये? लाडली बहना योजना के लिए आई गुड न्यूज, नवंबर से मिलेंगे 1500 रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana: कब आएंगे बचे हुए 250 रुपये? लाडली बहना योजना के लिए आई गुड न्यूज, नवंबर से मिलेंगे 1500 रुपये