Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी, बहनों के खाते में आए 1500 रुपये, ऐसे करें चेक

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त में बहनों के खातों में अब 1500 रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी से इसे जारी किया। इस योजना की लाभार्थियां पोर्टल पर जाकर अपना अकाउंट स्टेटस आसानी से चेक कर सकती हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड12 Nov 2025, 09:24 PM IST
लाडली बहनों के खातों में आए 1500 रुपये, ऐसे करें चेक
लाडली बहनों के खातों में आए 1500 रुपये, ऐसे करें चेक

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले में लाडली बहना सम्मेलन में बताया कि लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त के रूप में अब हर बहन के खाते में 1500 रुपये भेजे गए हैं। भाईदूज पर किए गए वादे के अनुसार महिलाओं को अब पहले 1250 रुपये के बजाय 1500 रुपये हर महीने मिलेंगे।

इस सुविधा का फायदा प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक बहनों ने उठाया है। सिवनी जिले की 2 लाख 68 हजार से अधिक बहनों के खातों में कुल 1857 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना अब सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बहनों को अवसर देने वाली योजना बन चुकी है।

बहनों को मिला आत्मसम्मान और नई दिशा

डॉ. यादव ने बताया कि योजना से बहनों ने छोटे व्यवसाय शुरू किए, बच्चों की पढ़ाई में मदद की और नए हुनर सीखे। अब तक बहनों के खातों में अब तक 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सशक्त बहनें ही सशक्त मध्यप्रदेश की नींव हैं।

सरकार का लक्ष्य हर बहन को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के साथ ही रोजगार, कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़े परिवर्तन लाए जा रहे हैं।

सिवनी में बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 560 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। साथ ही युवाओं के लिए घंसौर में खेल स्टेडियम और लामटा-पांडिया छपारा के बीच पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने पेंच टाइगर रिजर्व में स्क्रैप से बनी विश्व की सबसे बड़ी बाघ की कलाकृति का लोकार्पण भी किया।

ऐसे चेक करें अपना अकाउंट स्टेटस

अगर आपके मोबाइल पर पैसे आने का मैसेज नहीं आया, तो आप पोर्टल पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ में अपना स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए अपना आईडी या लाडली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। फिर Get OTP पर क्लिक करें, मोबाइल पर आने वाला OTP डालें और अकाउंट का स्टेटस तुरंत देख लें।

(इनपुट्स- वार्ता)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी, बहनों के खाते में आए 1500 रुपये, ऐसे करें चेक
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी, बहनों के खाते में आए 1500 रुपये, ऐसे करें चेक