लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जल्द होगी जारी! मिलेंगे 2100 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त के 21000 रुपये 1 नवंबर को जारी कर दिए थे। ऐसे में अब राज्य की महिलाओं को उम्मीद है कि दूसरी किस्त के पैसे भी जल्द ही मिल जाएंगे। पात्र महिलाएं दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड1 Dec 2025, 03:44 PM IST
Lado Lakshmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए सालाना इनकम 1 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
Lado Lakshmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए सालाना इनकम 1 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

Lado Lakshmi Yojana: देश भर में महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं राज्य सरकारें भी महिलाओं के लिए कल्याण के लिए फोकस बढ़ा रही है। महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना, मध्य प्रदेश में लाड़ली बहन योजना जैसे कई राज्यों में अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं। इस बीच हरियाणा सरकार ने भी 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' शुरू कर दी है। इस योजना की पहली किस्त के 2100 रुपये 1 नवंबर को जारी हई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरी किस्त के 2100 रुपये जल्द ही जारी होंगे।

दरअसल, पिछले महीने पहली तारीख को किस्त जारी होने की वजह से कई लाभार्थियों को लग रहा है कि सरकार महीने की शुरुआत में ही अगली किस्त भेजने की परंपरा बना सकती है। लेकिन अभी तक राज्य सरकार की ओर से दूसरी किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही दूसरी किस्त जारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें | क्या डिजिटल पेमेंट से बिगड़ रहा है मंथली बजट? जानिए ज्यादा खर्च से कैसे निपटें

जानिए क्या है लाडो लक्ष्मी योजना

हरियाणा में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बीजेपी ने विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा ऐलान किया था। इस घोषणा के मुताबिक राज्य की हर पात्र महिला को हर महीने 2100 रुपये की मदद दी जाएगी। इसके बाद हरियाणा सरकार के 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये के बजट का भी आवंटन कर दिया गया। योजना की पहली किस्त जारी हो गई है। अब दूसरी किस्त का इंतजार है।

यह भी पढ़ें | किस राज्य की महिलाओं को मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे, जानिए डिटेल

इन महिलाओं को मिलेगा फायदा

1. हरियाणा की वे महिलाएं जिनकी उम्र 23 वर्ष या उससे अधिक है, इस योजना के पात्र होंगी।

2. परिवार की सालाना इनकम 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

3. जो महिलाएं या उनके पति अन्य राज्य से शादी के बाद हरियाणा में स्थाई रूप से पिछले 15 वर्षों से रह रही हैं, वे भी योजना का लाभ हासिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें | सोने ने फिर लगाई छलांग, चांदी ₹1200 हुई महंगा, आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

1. परिवार पहचान पत्र (PPP)

2. हरियाणा का 15 साल से ज्यादा का आवास प्रमाण पत्र

3. हरियाणा का आधार कार्ड

4. आय प्रमाण पत्र (पहले चरण में 1 लाख या उससे कम आय का प्रमाण पत्र)

ऐसे करें अप्लाई

Google Play Store से “Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana” ऐप डाउनलोड करें।

आधार नंबर और मोबाइल OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।

आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

आधार कार्ड

यह भी पढ़ें | महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना गारंटी मिलेगा 3 लाख तक लोन, जानें कैसे

पहचान प्रमाण

निवास प्रमाण पत्र

बैंक खाता विवरण

आय प्रमाण पत्र

eKYC प्रक्रिया पूरी करें (आधार वेरिफिकेशन के साथ)।

आवेदन सबमिट करें और Application Reference Number सुरक्षित रखें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीलाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जल्द होगी जारी! मिलेंगे 2100 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
More
बिजनेस न्यूज़मनीलाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जल्द होगी जारी! मिलेंगे 2100 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा