Amritbaal Scheme: दुनिया के हर मां-बाप की एक ही चाहत होती है कि जो परेशानी हमने झेली हैं, वो हमारे बच्चे नहीं देखें। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं, तो हम एलआईसी की शानदार स्कीम निकाल कर लाए हैं। एलआईसी की इस स्कीम में FD और RD से भी ज्यादा रिटर्न मिलने वाला है। आइए जानते हैं क्या है ये स्कीम और इसमें कितना निवेश करना होता है।
क्या है ये बंपर रिटर्न देने वाली स्कीम?
एलआईसी की इस स्कीम का नाम अमृत बाल स्कीम है। ये एक नॉन-लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसे खासतौर पर बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस स्कीम में मां-बाप बच्चे के नाम पर निवेश करके उनका फ्यूचर सिक्योर करते हैं। इस योजना में इंश्योरेंस सुरक्षा के साथ-साथ अच्छा रिटर्न भी मिलता है।
अमृत बाल में कितना कर सकते हैं निवेश?
एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करने की न्यूनतम राशि 2 लाख रखी गई है। वहीं अगर आप इससे अधिक निवेश करना चाहते हैं, तो आप जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस पॉलिसी को ऑनलाइन खरीदते हैं, तो आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है।
क्या सारा पैसा एक साथ देना है?
अगर आप इस पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास दोनों विकल्प होंगे। आप चाहें, तो सिंगल पेमेंट में पैसा जमा कर दें या फिर आसान किस्तों में भी जमा कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप अपनी सुविधा के अनुसार प्रीमियम भर सकते हैं। इस पॉलिसी में मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक भुगतान शामिल है। LIC की अमृत बाल पॉलिसी मिनिमम 18 साल या फिर अधिकतम 25 साल में मैच्योर होती है, जिसके बाद ही फंड मिलता है।
इस पॉलिसी में एक बोनस भी मिलता है। हर साल पूरा होने पर इस पॉलिसी में हर 1 हजार पर 80 रुपये का रिटर्न भी मिलता है। इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए बच्चे की उम्र 30 दिन से ज्यादा होनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें निवेश करने के लिए बच्चे की अधिकतम उम्र 13 साल रखी गई है।