
अगर आप ऐसी जीवन बीमा पॉलिसी की तलाश में हैं, जिसमें परिवार की आर्थिक सुरक्षा के साथ नियमित आमदनी का भी इंतजाम हो, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन उमंग पॉलिसी एक विकल्प हो सकती है।
यह योजना बीमा सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ देती है। इसमें पॉलिसीधारक को प्रीमियम भरने की अवधि पूरी होने के बाद हर साल सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर मैच्योरिटी बेनिफिट भी दिया जाता है।
इस पॉलिसी में अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु मैच्योरिटी से पहले हो जाती है, तो उसके परिवार या नॉमिनी को डेथ बेनिफिट मिलता है। वहीं, अगर पॉलिसीधारक प्रीमियम भुगतान की पूरी अवधि तक जीवित रहता है और सभी किस्तें जमा कर चुका है, तो उसे सालाना सर्वाइवल बेनिफिट मिलना शुरू हो जाता है। यह भुगतान मैच्योरिटी की तारीख तक या पॉलिसीधारक के जीवित रहने तक किया जाता है।
LIC जीवन उमंग पॉलिसी में न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये रखा गया है। इसकी अधिकतम सीमा तय नहीं है। हालांकि, पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की उम्र और चुनी गई बीमा राशि के आधार पर नियम लागू होंगे।
इस योजना में प्रीमियम जमा करने के लिए 15, 20, 25 और 30 साल के विकल्प मिलते हैं। पॉलिसी की अवधि व्यक्ति की प्रवेश उम्र के आधार पर तय होती है। इसकी मैच्योरिटी उम्र 100 साल है।पॉलिसी से जुड़ी उम्र और अवधि की प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:
जीवन उमंग पॉलिसी को और ज्यादा सुरक्षा देने के लिए एलआईसी कुछ अतिरिक्त राइडर्स लेने का विकल्प भी देती है। इनके लिए अलग से प्रीमियम देना पड़ सकता है। पॉलिसीधारक अपनी जरूरत के अनुसार इनका चुनाव कर सकता है।
इनमें एलआईसी एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसएबिलिटी बेनिफिट राइडर, एलआईसी एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, एलआईसी न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर और एलआईसी न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट राइडर शामिल हैं।
इस पॉलिसी में प्रीमियम जमा करने के लिए सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। यानी पॉलिसीधारक अपनी आर्थिक स्थिति और सुविधा के हिसाब से भुगतान का तरीका चुन सकता है।
वहीं, पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर मिलने वाली बीमा राशि एकमुश्त लेने के बजाय किस्तों में भी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए 5, 10 और 15 साल का विकल्प मिलता है।
अगर पॉलिसीधारक लगातार कम से कम तीन साल तक प्रीमियम जमा कर चुका है, तो वह पॉलिसी को सरेंडर भी कर सकता है। हालांकि, ऐसा करने पर मिलने वाली रकम एलआईसी के लागू नियमों के अनुसार तय होगी।
LIC जीवन उमंग पॉलिसी में जरूरत पड़ने पर लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा पॉलिसी खरीदने के बाद अगर ग्राहक को इसकी शर्तें या सुविधाएं पसंद नहीं आती हैं, तो वह पॉलिसी वापस कर सकता है।
इसके लिए पॉलिसी बॉन्ड मिलने के 15 दिनों के भीतर एलआईसी को पॉलिसी लौटानी होगी। ग्राहक को इसके पीछे की वजह भी बतानी होगी। इसे फ्री लुक पीरियड कहा जाता है।
पॉलिसी में बीमा जोखिम शुरू होने का समय भी प्रवेश उम्र पर निर्भर करता है। अगर बच्चे की उम्र 8 साल से कम है, तो जोखिम पॉलिसी शुरू होने के दो साल पूरे होने से एक दिन पहले शुरू होगा। वहीं, 8 साल या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए जोखिम पॉलिसी शुरू होते ही लागू हो जाता है।
LIC जीवन उमंग पॉलिसी में आत्महत्या से जुड़े मामलों के लिए भी अलग नियम निर्धारित हैं। अगर पॉलिसी का जोखिम शुरू होने के एक साल के भीतर पॉलिसीधारक आत्महत्या कर लेता है, तो पॉलिसी के तहत सामान्य डेथ बेनिफिट नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में जमा किए गए प्रीमियम का 80 फीसदी से अधिक हिस्सा लौटाने का प्रावधान है। हालांकि, 8 साल से कम उम्र में ली गई पॉलिसी पर यह नियम लागू नहीं होता।
अगर पॉलिसी दोबारा शुरू (रिवाइवल) कराने के एक साल के भीतर पॉलिसीधारक आत्महत्या कर लेता है, तो जमा प्रीमियम या सरेंडर वैल्यू में से लागू नियमों के मुताबिक 80 फीसदी से अधिक रकम लौटाई जाती है। रिवाइवल के समय पॉलिसीधारक की उम्र 8 साल से कम होने पर भी यह क्लॉज लागू नहीं होगा।
इस पॉलिसी की पात्रता, प्रीमियम, मिलने वाले लाभ और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा से संपर्क किया जा सकता है। पॉलिसी खरीदने से पहले इसके नियमों और लाभों को अच्छी तरह समझना जरूरी है।
मनाली रस्तोगी मीडिया जगत की एक समर्पित और अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया की दुनिया को समझना और लेखन के प्रति अपनी रुचि को मजबूत करना शुरू कर दिया था। अपनी प्रोफेशनल यात्रा की शुरुआत उन्होंने वैसे तो ग्रेजुएशन के समय लखनऊ से कर दी थी, लेकिन उनके करियर को नया आयाम दिल्ली में लोकमत ग्रुप के साथ मिला, जहां उन्होंने करीब 2 साल 10 महीने तक काम किया और इस दौरान उन्होंने खबरों की गहराई को समझने और पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया। इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर फ्रीलांसर काम किया, जहां उन्होंने लाइफस्टाइल सेक्शन में काम कर अपनी लेखन शैली और अनुभव को और मजबूत बनाया। वर्तमान में मनाली रस्तोगी लाइव मिंट हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं, जहां उन्हें काम करते हुए लगभग 10 महीने हो चुके हैं। यहां वह मुख्य रूप से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं, साथ ही पर्सनल फाइनेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आसान और समझने योग्य भाषा में जानकारी साझा करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को ऐसी जानकारी देना है, जो उनके दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो और उन्हें सही फैसले लेने में मदद करे। मनाली सरल, स्पष्ट और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में लिखना पसंद करती हैं। काम के अलावा मनाली को अपने खाली समय में स्विमिंग करना, नई जगहों पर घूमना और फिल्में देखना बेहद पसंद है। उन्हें अपने घर को बजट फ्रेंडली तरीके से सजाना भी अच्छा लगता है, जिससे उन्हें रचनात्मक संतुष्टि मिलती है। मनाली दिल्ली में रहती हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.