LIC का नया 'बीमा कवच' प्लान लॉन्च: उम्र और जिम्मेदारी के साथ बढ़ेगी आपकी सुरक्षा, 100 साल तक मिलेगा कवर

एलआईसी ने 'बीमा कवच' नाम से एक नया प्योर रिस्क प्लान पेश किया है। इसमें ग्राहकों को लाइफ कवर बढ़ाने के साथ-साथ 100 साल की उम्र तक सुरक्षा और प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प मिलेंगे।

Jitendra Singh
अपडेटेड28 Dec 2025, 08:07 AM IST
LIC के बीमा कवच को 100 साल की उम्र तक के लिए ले सकते हैं।
LIC के बीमा कवच को 100 साल की उम्र तक के लिए ले सकते हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मध्यम और नौकरीपेशा वर्ग को ध्यान में रखते हुए 'बीमा कवच' प्लान लॉन्च किया है। यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग स्कीम है। यह योजना मुख्य रूप से भविष्य में आने वाली अप्रत्याशित घटनाओं की स्थिति में बीमाकर्ता के परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है। इसमें ग्राहकों को कम प्रीमियम में ज्यादा कवरेज दिया जाएगा। इसे आप घर बैठे ऑनलाइन या एजेंट के जरिए ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं।

जरूरत के हिसाब से चुनें बीमा राशि

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके बीमा राशि (Sum Assured) के विकल्प हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से 'समान बीमा राशि' या 'बढ़ती हुई बीमा राशि' का चुनाव कर सकते हैं। समय के साथ जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, इसलिए बढ़ती बीमा राशि का विकल्प आपकी भविष्य की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करता है।

100 साल तक की सुरक्षा और आसान प्रीमियम

LIC का यह प्लान लंबी अवधि की सुरक्षा चाहने वालों के लिए बेहतर है। इसमें 100 वर्ष की आयु तक आजीवन जोखिम संरक्षण (Life-long Risk Cover) मिलता है। प्रीमियम भरने के लिए भी कंपनी ने लचीले विकल्प दिए हैं। आप एक बार में (Single Premium), नियमित तौर पर या फिर 5, 10 और 15 साल की सीमित अवधि के लिए प्रीमियम चुका सकते हैं।

यह भी पढ़ें | LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा FD-RD से ज्यादा रिटर्न, जानिए कितना करना है निवेश

लाइफ स्टेज के अनुसार बढ़ेगी सुरक्षा

शादी या बच्चे के जन्म जैसे जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों पर सुरक्षा बढ़ाने का खास विकल्प भी इसमें मौजूद है। हालांकि, यह 'लाइफ स्टेज इवेंट' विकल्प केवल उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 40 वर्ष या उससे कम है। साथ ही, यह सुविधा नियमित प्रीमियम वाले 'समान बीमा राशि' विकल्प पर ही लागू होगी।

क्या है पात्रता?

1. इस योजना का लाभ कोई भी भारतीय व्यक्ति ले सकता है।

2. बीमा कवच का लाभ लेने के लिए व्यक्ति का स्वस्थ्य होना जरूरी है। यह प्रमाणित करने के लिए मेडिकल चेकअप कराना जरूरी है।

3. यदि ग्राहक नॉन स्मोकर हैं तो उन्हें कम प्रीमियम पर ज्यादा लाभ मिलेगा।

4. योजना के लिए 18 साल से लेकर 65 साल तक के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | LIC ने इस अडानी स्टॉक और PSU स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, 10% के पार हुआ स्टेक

कैसे लें प्लान और क्या रखें सावधानी?

इस प्लान की अधिक जानकारी के लिए आप एलआईसी की वेबसाइट (www.licindia.in) या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप व्हाट्सएप नंबर 8976862090 पर भी संपर्क कर सकते हैं। एलआईसी ने ग्राहकों को आगाह किया है कि आईआरडीएआई (IRDAI) कभी भी पॉलिसी बिक्री या बोनस के लिए फोन नहीं करता है। ऐसे फर्जी कॉल आने पर तुरंत पुलिस में शिकायत करें।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। निवेश करने से पहले किसी प्रमाणित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी उत्तरदायी नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLIC का नया 'बीमा कवच' प्लान लॉन्च: उम्र और जिम्मेदारी के साथ बढ़ेगी आपकी सुरक्षा, 100 साल तक मिलेगा कवर
More
बिजनेस न्यूज़मनीLIC का नया 'बीमा कवच' प्लान लॉन्च: उम्र और जिम्मेदारी के साथ बढ़ेगी आपकी सुरक्षा, 100 साल तक मिलेगा कवर