LIC की इन योजनाओं में निवेश किया है तो पैसों की टेंशन खत्म, हो जाएंगे मालामाल

LIC: बढ़ती महंगाई और लाइफस्टाइल के बीच अब सिर्फ सेविंग काफी नहीं है, बल्कि समझदारी से निवेश जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम भविष्य में भी वैल्यू बनाए रखे, तो LIC की कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें निवेश कर सकते हैं। इससे आपको वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।

Jitendra Singh
अपडेटेड30 Dec 2025, 08:43 PM IST
LIC की योजनाओं में पैसों की सुरक्षा के साथ तगड़ा रिटर्न मिलता है।
LIC की योजनाओं में पैसों की सुरक्षा के साथ तगड़ा रिटर्न मिलता है।

LIC: रिटायरमेंट का नाम सुनते ही सबसे पहला सवाल आता है, हर महीने खर्च कैसे चलेगा। नौकरी के दौरान सैलरी आती रहती है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम का भरोसा होना सबसे जरूरी होता है। आज के समय में सिर्फ बचत काफी नहीं, सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला प्लान चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं तो LIC की कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जहां निवेश कर सकते हैं।

LIC भारत की सबसे बड़ी कंपनी मानी जाती है, जिसमें हर वर्ग के लोगों के लिए बीमा मुहैया कराया जाता है। इसमें निवेश करने पर किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। निवेशक इसमें पैसे लगाकर एक निश्चित एंतराल के दौरान मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। इसमें बाजार का किसी भी तरह का जोखिम नहीं रहता है।

LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी

जीवन शिरोमणि पॉलिसी एक नॉन लिंक्ड, व्यक्तिगत, जीवन बीमा बचत योजना है। ये स्‍कीम उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जिनकी कमाई काफी अच्‍छी है और वो अपने निवेश को लेकर सुरक्षा चाहते हैं। अगर आप 1 करोड़ रुपए के सम एश्‍योर्ड वाली पॉलिसी खरीदते हैं तो न्‍यूनतम प्रीमियम राशि 94,000 रुपये महीना है। इस योजना में 4 साल तक जमा करना होता है। ये प्रीमियम आप हर महीने, तीन महीने, छह महीने या वार्षिक तौर पर जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | NPS, PF, MF, बीमा, बैंक जमा... 2025 में बदले 10 नियम नहीं समझे तो परेशान होंगे

वहीं अधिकतम प्रीमियम की कोई सीमा नहीं है। इस स्‍कीम को लेने के लिए पॉलिसी होल्‍डर की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। वहीं अधिकतम उम्र की बात करें तो 14 साल तक के पॉलिसी टर्म के लिए अधिकतम उम्र 55 साल, 16 साल के टर्म के लिए अधिकतम आयु 51 साल, 18 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 48 साल और 20 साल की पॉलिसी को लेने के लिए अधिकतम आयु 45 साल है।

LIC बीमा कवच

यह एक उच्च‑कवर टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जो 2025 के अंत में लॉन्च किया गया है। बीमा कवच (Bima Kavach) में आप 2 करोड़ या उससे अधिक तक का सम एश्योर्ड ले सकते हैं, और यह 100 वर्ष की उम्र तक कवरेज देता है। यह योजना खासकर उन परिवारों के लिए अच्छी है जो चाहें कि जीवन सुरक्षा मजबूत रहे, साथ ही भविष्य में बड़ा लाभ मिले।

यह भी पढ़ें | 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल

जीवन आनंद पॉलिसी

LIC जीवन आनंद योजना एक टर्म प्लान है, जो कम प्रीमियम में बेहतर रिटर्न देती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें आप रोजाना सिर्फ 45 रुपये का निवेश करके भविष्य में 25 लाख रुपये तक का फंड तैयार कर सकते हैं। प्रीमियम का भुगतान आप सालाना, छमाही, त्रैमासिक और मासिक आधार पर कर सकते हैं। एलआईसी जीवन आनंद योजना का मासिक प्रीमियम 1,358 रुपये है। इस पॉलिसी में बोनस का भी फायदा मिलता है। बोनस का लाभ उठाने के लिए इस पॉलिसी को कम से कम 15 साल तक जारी रखना जरूरी है।

जीवन आजाद पॉलिसी

भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन आजाद पॉलिसी लॉन्चिंग के बाद से लोकप्रिय बनी हुई है। यह एक एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल योजना है। इस योजना में ग्राहक को 15 से 20 साल की अवधि के लिए निवेश करना होगा। इस योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड अमाउंट 2 लाख रुपये है, तो वहीं एलआईसी की तरफ से इस योजना के तहत अधिकतम सम इश्योर्ड 5 लाख रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली: 13 लाख में मेट्रो के पास मिल रहे DDA फ्लैट्स, जानिए कैसे करना है आवेदन

अगर किसी ने इस पॉलिसी को खरीदा है या पॉलिसी का धारक है, तो उन्हें पॉलिसी खरीदते वक्त जो राशि बीमा कंपनी द्वारा तय की गई होगी वो मैच्योरिटी के समय पूरा भुगतान एकसाथ कर दिया जाएगा। इस योजना का फायदा उठाने के लिए पॉलिसी होल्डर्स की उम्र कम से कम 90 दिन और अधिक से अधिक 50 साल है। कहने का मतलब ये हुआ कि बच्चों के नाम से भी पॉलिसी खरीद सकते हैं।

LIC योजना के फायदे

LIC की ये स्कीम्स सिर्फ रिटर्न देने के लिए नहीं हैं, बल्कि जीवन सुरक्षा, टैक्स लाभ और दीर्घकालिक वित्तीय प्लानिंग का हिस्सा भी है। आमतौर पर एलआईसी की पारंपरिक योजनाओं में आपका प्रीमियम जमा होकर समय‑समय पर बोनस मिल सकता है। हालांकि निवेश से पहले अपनी उम्र, लक्ष्य और जोखिम समझकर योजना चुनना जरूरी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLIC की इन योजनाओं में निवेश किया है तो पैसों की टेंशन खत्म, हो जाएंगे मालामाल
More
बिजनेस न्यूज़मनीLIC की इन योजनाओं में निवेश किया है तो पैसों की टेंशन खत्म, हो जाएंगे मालामाल