एलआईसी म्यूचुअल फंड ने खोली देश की पहली महिला केंद्रित एएमसी शाखा, जानिए पता और सुविधाएं

एलआईसी म्यूचुअल फंड ने दिल्ली में महिलाओं के लिए एक नई शाखा खोली है। इसका उद्देश्य महिलाओं की वित्तीय भागीदारी को बढ़ावा देना और उन्हें निवेश में आत्मविश्वास प्रदान करना है। शाखा डिजिटल फैसिलिटेशन और जागरूकता सत्र भी आयोजित करेगी।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड9 Feb 2026, 08:00 PM IST
एलआईसी के एमडी और सीईओ रवि कुमार ने पहली महिला केंद्रीत शाखा का किया उद्घाटन।
एलआईसी के एमडी और सीईओ रवि कुमार ने पहली महिला केंद्रीत शाखा का किया उद्घाटन।

एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने दिल्ली में अपनी पहली महिला केंद्रित शाखा खोली है। इसके साथ ही यह भारत की पहली एसेट मैनेजमेंट कंपनी बन गई है, जिसने म्यूचुअल फंड्स में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से एक शाखा की शुरुआत की है।

महिलाओं को जरूरत के अनुरूप मिलेगी सलाह

महिलाओं की पूरी वित्तीय यात्रा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह शाखा छात्राओं, गृहणियों, पेशेवरों, उद्यमियों से लेकर सेवानिवृत्त महिलाओं तक के लिए निवेश के विशेष रूप से तैयार किए गए मार्गदर्शन प्रदान करती है। इस शाखा में प्रोडक्ट की मुख्य बातों, प्रक्रियाओं और निवेश की लंबी अवधि की नीतियों पर स्पष्टता विकसित करने के लिए मुख्य रूप से ध्यान दिया जाता है। इससे सारी जानकारी हासिल करने के बाद फैसले करने में मदद मिलती है।

महिला केंद्रित शाखा में ये सारी सुविधाएं

एक डिजिटल फैसिलिटेशन सेंटर के रूप में काम करने वाली यह शाखा महिलाओं को ऑनलाइन प्लैटफॉर्म, मोबाइल एप्लीकेशन और पेपरलेस ट्रांजैक्शन प्रोसेस को अपनाने में उनकी मदद करती है। इससे उनमें लंबी अवधि के लिए डिजिटल आत्मविश्वास विकसित करने में मदद मिलती है। वित्तीय साक्षरता और सहभागिता को मजबूती देने के लिए महिला केंद्रित नियमित जागरूकता और निवेश शिक्षा सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

महिला केंद्रित शाखा का शुभारंभ एलआईसी म्यूचुअल फंड और पूरी इंडस्ट्री के लिए मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है। यह केवल एक शाखा नहीं है, बल्कि महिलाओं को वित्तीय जानकारी, सहजता और आत्मविश्वास देने वाला एक समर्पित इकोसिस्टम है। यह एक ऐसा स्थान है जहां महिलाएं बिना किसी संकोच के सवाल पूछ सकती हैं, गहराई से सीख सकती हैं और निश्चिंतता के साथ निवेश कर सकती हैं।- रवि कुमार, एमडी और सीईओ, एलआईसी म्यूचुअल फंड

दक्षिणी दिल्ली में दो हजार एमएफडीज

दक्षिणी दिल्ली में 2,000 सक्रिय म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स (एमएफडीज) के साथ अनुमानित तौर पर करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये का एयूएम है और क्षेत्र में म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए वृद्धि की बहुत अधिक संभावनाएं मौजूद हैं। 31 दिसंबर, 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस क्षेत्र में एलआईसी म्यूचुअल फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट 200 करोड़ रुपये का था। इसमें 175 करोड़ रुपये का इक्विटी एयूएम शामिल है। यह दिखाता है इस इलाके में विस्तार की बहुत अधिक संभावनाएं मौजूद हैं।

इसलिए एलआईसी का दक्षिणी दिल्ली पर खास फोकस

अपने मजबूत सर्विस सेक्टर बेस, औद्योगिक मौजूदगी और बढ़ती प्रति व्यक्ति आय के साथ दक्षिणी दिल्ली एक परिपक्व और अधिक वैल्यू वाले निवेशक बाजार का प्रतिनिधित्व करता है। स्थापित वित्तीय संस्थाओं और एडवाइजरी नेटवर्क की मौजूदगी से जमीनी स्तर पर जागरूकता पैदा किए बगैर टिकाऊ वृद्धि को मजबूती देने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें | डीमैट अकाउंट में मिलेगी यह सुविधा, सेबी ने की बड़ी तैयारी

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर: रवि कुमार

इस मौके पर एलआईसी म्यूचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रवि कुमार ने कहा, ‘महिला केंद्रित शाखा का शुभारंभ एलआईसी म्यूचुअल फंड और पूरी इंडस्ट्री के लिए मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है। घरेलू और लंबी अवधि के वित्तीय फैसलों में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है और इस पहल का उद्देश्य उन्हें अधिक सुलभ, सहयोगी और सहभागिता आधारित निवेश अनुभव प्रदान करना है।’

उन्होंने कहा, 'यह केवल एक शाखा नहीं है, बल्कि महिलाओं को वित्तीय जानकारी, सहजता और आत्मविश्वास देने वाला एक समर्पित इकोसिस्टम है। यह एक ऐसा स्थान है जहां महिलाएं बिना किसी संकोच के सवाल पूछ सकती हैं, गहराई से सीख सकती हैं और निश्चिंतता के साथ निवेश कर सकती हैं। यह नई शाखा एलआईसी म्यूचुअल फंड के 54वें एरिया ऑफिस के शुभारंभ का भी प्रतीक है।'

आखिर महिला केंद्रित शाखा की जरूरत क्यों?

इस पहल का लक्ष्य निवेश में भागीदारी के मामले में लैंगिक अंतर को पाटते हुए महिलाओं को उनके वित्तीय भविष्य की अधिक जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस शाखा में मुख्य रूप से महिला स्टाफ मौजूद हैं। इससे यह शाखा सुरक्षित और सहज माहौल उपलब्ध कराता है जहां महिलाएं विश्वास के साथ वित्तीय मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकती हैं। नई शाखा का पता है- 52, पांचवीं मंजिल, दीपक बिल्डिंग, 1, नेहरू प्लेस। इसका पिन कोड 110019 है।

इस नई शाखा का उद्घाटन एलआईसी म्यूचुअल फंड की वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इसके साथ ही यह भारत के वित्तीय साक्षरता, डिजिटल पहुंच और लंबी अवधि में संपत्ति सृजन में भागीदारी पर विशेष ध्यान देने के व्यापक लक्ष्य से मेल खाता है। समुदाय केंद्रित वितरण मॉडल के रूप में परिकल्पित यह पहल आने वाले समय में महिलाओं पर केंद्रित शाखाओं के लिए एक रेफरेंस फ्रेमवर्क के रूप में कार्य करती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीएलआईसी म्यूचुअल फंड ने खोली देश की पहली महिला केंद्रित एएमसी शाखा, जानिए पता और सुविधाएं
More
बिजनेस न्यूज़मनीएलआईसी म्यूचुअल फंड ने खोली देश की पहली महिला केंद्रित एएमसी शाखा, जानिए पता और सुविधाएं