LPG कनेक्‍शन को आधार से करें लिंक, मिलने लगेगी सब्सिडी, जानिए ऑनलाइन प्रोसेस

Aadhaar LPG Link: अगर आपकी सालाना इनकम 10 लाख रुपये से कम है तो LPG कलेक्शन पर सब्सिडी के हकदार हैं। इसके लिए आपको अपने LPG कलेक्शन को आधार से लिंक करना होगा। इसके बाद बैंक अकाउंट पर सब्सिडी के पैसे आना शुरू हो जाएंगे। वहीं अगर 10 लाख से ज्यादा इनकम है तो सब्सिडी के लिए पात्र नहीं हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड14 Sep 2025, 09:25 AM IST
Aadhaar LPG Link: LPG कनेक्शन को आधार से लिंक करना अब बहुत आसान हो गया है।
Aadhaar LPG Link: LPG कनेक्शन को आधार से लिंक करना अब बहुत आसान हो गया है।

Aadhaar LPG Link: आधार कार्ड की जरूरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अगर आधार कार्ड को अपने नहीं लगाया तो कई तरह की सरकारी योजनाओं के फायदे से बाहर हो सकते हैं। ऐसे ही अगर आपने अपने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस ( Liquefied Petroleum Gas - LPG) गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं किया तो सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। दरअसल, सरकार धोखाधड़ी को रोकने के लिए और सिस्टम को पारदर्शी बनाए रखने के लिए आधार कार्ड को LPG कनेक्शन से जोड़ने की सलाह दे रही है।

आमतौर पर लोग घरेलू गैस सिलेंडर बुक कर देते हैं, फिर पेमेंट कर देते हैं। इसके बाद बैंक अकाउंट में सब्सिडी के पैसे आ जाते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि अचानक सब्सिडी के पैसे मिलना बंद हो जाते हैं। ऐसे में यह जांच पड़ताल करना बेहद जरूरी है कि आखिर अचानक से सब्सिडी मिलना कैसे बंद हो गई?

यह भी पढ़ें | क्या GST कटौती से इंश्योरेंस होगा सस्ता, जानिए पूरी डिटेल

जानिए LPG सब्सिडी क्या है?

इस पहल के तहत भारत सरकार की ओर से पात्र उपभोक्ताओं के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में सब्सिडी के पैसे भेजे जाते हैं। सब्सिडी की राशि वैश्विक ईंधन कीमतों और सरकारी सीमा के आधार पर अलग-अलग होती है। ऐसे में सब्सिडी के पैसे कभी 79 रुपये, कभी 300 रुपये से अधिक, और कभी-कभी सब्सिडी नहीं मिलती है। सब्सिडी सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलती है, जिनकी सालाना इनकम 10 लाख रुपये से कम है।

घर बैठे LPG कनेक्‍शन को आधार से ऐसे करें लिंक

ऑनलाइन तरीका

1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx पर जाएं।

2 - ‘Benefit Type’ में LPG चुनें और अपने गैस कनेक्शन की कंपनी जैसे इंडेन (IOCL), भारत गैस (BPCL) या एचपी गैस (HPCL) का चयन करें।

3 - अब डिस्ट्रीब्यूटर का नाम और अपना कंज्यूमर नंबर भरें।

4 - इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करके ‘Submit’ पर क्लिक करें।

5 - आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

6 - वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपको ईमेल और मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन का मैसेज आएगा।

यह भी पढ़ें | वर्क फ्रॉम होम करने वालों को बिजली और इंटरनेट पर टैक्स छूट कैसे मिल सकती है?

ऑफलाइन सबमिशन

अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो आप अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में जाकर भी यह काम करवा सकते हैं। वहां आपको अपने आधार कार्ड की एक कॉपी और एलपीजी कनेक्शन की जानकारी देनी होगी। इस तरह, आप आसानी से अपने एलपीजी कनेक्शन को आधार से लिंक कर सकते हैं और सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीLPG कनेक्‍शन को आधार से करें लिंक, मिलने लगेगी सब्सिडी, जानिए ऑनलाइन प्रोसेस
More