
Cheap Loan: अगर आप लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था। अब इस कटौती का असर दिखाई देने लगा है। पब्लिक सेक्टर के लेंडर बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra - BoM) ने कई रिटेल लोन पर इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस पॉइंट कम कर दिया है। इससे हम लोन, ऑटो लोन, शिक्षा लोन सस्ता हो गया है। बैंक ने बदले हुए ये रेट शनिवार से लागू कर दिए हैं।
इस कटौती के बाद बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र का होम लोन 7.10% से और कार लोन 7.45% से शुरू होगा, जो इस समय बैंकिंग सेक्टर की सबसे कम ब्याज दरों में से एक है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कहना है कि ब्याज दरों में यह कमी ग्राहकों को बेहतर और सस्ते फाइनेंस विकल् मुहैया कराने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। बैंक का मानना है कि महंगाई और ज्यादा ब्याज दरों के माहौल में रिटेल लोन सस्ते करने से लोगों को राहत मिलेगी और उनके सपने पूरे करने में मदद मिलेगी।
होम लोन अब 7.10% की शुरुआती दर पर मिल रहा है। यह बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ती दरों में से एक है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 30 लाख का लोन लेता है और ब्याज दर 7.35% से 7.10% हो जाए… तो EMI में लगभग 450–600 रुपये तक की कमी होगी। यह कमी छोटी जरूर दिखेगी, लेकिन पूरे 20–25 साल के लोन टेन्योर में कुल ब्याज में लाखों रुपये की बचत हो जाएगी।
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने शुक्रवार को रेपो दर को 0.25 फीसदी घटाकर 5.25 फीसदी कर दिया और अपना रुख तटस्थ यानी न्यूट्रल बरकरार रखा, जिससे आगे दर में कटौती की गुंजाइश बनी हुई है। मौजूदा ऊंची ब्याज दरों के माहौल में बैंक खुदरा लोन को सस्ता करके ग्राहकों के चेहरों पर खुशी ला रहा है।
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने 5 दिसंबर को रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाकर 5.25 फीसदी कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने फरवरी 2025 से अब तक रेपो रेट में 4 किस्तों में कुल 1.25 फीसदी की कटौती की है। हालांकि अगस्त और अक्टूबर की मीटिंग में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.