Loan Rejection: पर्सनल लोन रिजेक्ट होने पर दोबारा कैसे करें अप्लाई? यहां जानिए पूरी डिटेल

Loan Rejection: अगर आपका पर्सनल लोन रिजेक्ट हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही कारण समझकर, क्रेडिट प्रोफाइल सुधारकर और तय समय के बाद दोबारा अप्लाई करने से लोन मिलने की संभावना बढ़ सकती है। जानकारों का मानना है कि जल्दबाजी में बार-बार अप्लाई करने से नुकसान भी हो सकता है।

Jitendra Singh
अपडेटेड1 May 2026, 02:13 PM IST
Loan Rejection: कई कारणों से पर्सनल लोन रिजेक्ट हो सकता है।
Loan Rejection: कई कारणों से पर्सनल लोन रिजेक्ट हो सकता है।

Loan Rejection: आजकल पर्सनल लोन लेना लगभग उतना ही आसान है, जितना ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने से आप घर बैठे ही लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ढेर सारे कागजात, लंबी कतारों या आमने-सामने की मुलाकातों की जरूरत नहीं पड़ती। कई मामलों में, एक छोटी सी क्रेडिट जांच और मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 48 घंटों के अंदर या उससे भी कम समय में लोन की रकम आपके खाते में आ जाती है। हालांकि, यह प्रक्रिया हमेशा सोचे हुए तरीके से नहीं चलती। कभी-कभी लोन का एप्लीकेशन खारिज हो जाता है।

ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि आखिरी एप्लीकेशन नामंजूर क्यों हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोन रिजेक्शन को एक सीख और अवसर की तरह लेना चाहिए। साथ ही अगली बार अप्लाई करने से पहले अपनी तैयारी पूरी तरह से रखनी चाहिए, ताकि इस बार किसी भी कारण लोन रिजेक्ट न हो। सबसे जरूरी बात यह है कि सही जानकारी के जरिए दोबारा लोन लेना काफी ज्यादा आसान हो सकता है।

जानिए पर्सनल लोन क्या है?

पर्सनल लोन का इस्तेमाल घर के कामकाज में लगा सकते हैं। इसके अलावा यात्रा, शादी या शिक्षा संबंधी खर्चों के लिए किया जाता है। चूंकि ये असुरक्षित होते हैं और इनमें किसी गिरवी की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए इन्हें जल्दी से प्रोसेस किया जा सकता है। मंजूरी से पहले, ऋणदाता आपकी पात्रता निर्धारित करने के लिए आपके क्रेडिट स्कोर और समग्र वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करते हैं।

यह भी पढ़ें | 1 अप्रैल से बदल जाएंगे लोन लेने के नियम, अब नहीं देना होगा यह चार्ज

एप्लीकेशन कब होती है रिजेक्ट?

वित्तीय संस्थान मंज़ूरी देने से पहले कई जरूरी बातों पर विचार करते हैं। एप्लीकेशन रिजेक्ट होने का एक मुख्य कारण कम क्रेडिट स्कोर हो सकता हैय़ आम तौर पर, 700 या उससे ज्यादा का स्कोर माना जाता है। वहीं इस लिमिट से कम स्कोर होने पर खतरे की घंटी बज सकती है। इसके अलावा अगर पास पहले से कोई लोन चल रहा है तो लोन देने वाली संस्थाएं ज्यादा जोखिम नहीं लेती हैं।

यह भी पढ़ें | पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड की EMI? कर्ज चुकाने के लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट

ऐसे में संस्थान मानते हैं कि आपको रीपेमेंट में दिक्कत आ सकती है। अगर आपकी कमाई कम है तो इससे भी पर्सनल लोन का एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है। वहीं अगर डॉक्यूमेंटेशन में भी कुछ गलती करने पर लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट किया जा सकता है।

दोबारा लोन अप्लाई करने से पहले जाने जरूरी बातें

इसके बाद जब आप दोबारा लोन के अप्लाई करें तो याद रखें कि सही लेंडर का चयन करना भी उतना ही जरूरी है। हर बैंक और वित्तीय संस्थानों के नियम अलग होते हैं। इसलिए पहले से ही तुलना करना ज्यादा जरूरी रहता है। कम लोन राशि के लिए अप्लाई करना और जरूरत पड़ने पर को-एप्लिकेंट जोड़ना भी आपके आवेदन को मजबूत बना सकता है। इसके अलावा, सभी जरूरी दस्तावेज पूरे और सही रखें और अपनी स्थिर आय व नौकरी को स्पष्ट रूप से दिखाएं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीLoan Rejection: पर्सनल लोन रिजेक्ट होने पर दोबारा कैसे करें अप्लाई? यहां जानिए पूरी डिटेल
More