Bank Closed Today: आज देशभर में लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। होली- दिवाली की तरह ये त्योहार भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आज लोहड़ी के दिन बैंक खुले हैं या बंद? अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं।
क्या आज लोहड़ी के दिन बैंक खुले हैं?
लोहड़ी भले ही पूरे देशभर में मनाया जाता है, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कैलेंडर के अनुसार आज सभी बैंक खुले रहेंगे। आज देश के किसी भी शहर में बैंक को बंद नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर आपको कोई काम पेंडिंग है, तो आप बैंक में जाकर उसे निपटा सकते हैं। आज बैंकों में रोजाना की तरह काम होगा।
बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकते काम
डिजिटल इंडिया के तहत बैंकों के लगभग सारे काम ऑनलाइन होने लगे हैं। बैंक अकाउंट खुलवाना हो या फिर पैसे जमा करना सबकुछ मिनटों में घर बैठे हो जाता है। बैंकों के बंद रहने पर भी आप सेकंडों में किसी भी को भी यूपीआई की मदद से पैसे भेज सकते हैं।
इतना ही नहीं अगर आपको कैश की जरूरत है, तो आप किसी भी ATM से पैसे निकाल सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपके पास कैश है और उसे आप अपने बैंक अकाउंट में जमा करवाना चाहते हैं,तो आप ये भी बैंक बंद होने के बाद भी कर सकते हैं। दरअसल कई बैंकों ने बाहर ही कैश डिपोजिट मशीन भी लगाई है।