Credit Score Improve: क्रेडिट स्कोर गिर गया? चिंता छोड़ें, नए साल 2026 में अपनाएं ये 3 स्टेप्स, सामने से आएंगे लोन ऑफर

Low Credit Score Improve: अगर आप अपने गिर हुए क्रेडिट स्कोर को सुधारना चाहते हैं, तो हम आपके के लिए कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं, जो आपके क्रेडिट स्कोर को सुधार सकते हैं। आइए जातने हैं उन टिप्स के बारे में…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड31 Dec 2025, 02:56 PM IST
क्रेडिट स्कोर सुधारने  का तरीका
क्रेडिट स्कोर सुधारने का तरीका

आज साल 2025 खत्म हो रहा है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में लोग कुछ रेजुलेशन लेते हैं। ऐसे में वित्त विशेषज्ञ ने बताया कि अगर आपको आगे कोई लोन लेना है और आपका क्रेडिट स्कोर डाउन है, तो आपको अपने क्रेडिट स्कोर को सुधारने का रेजुलेशन लेना चाहिए। अगर आप इस रेजुलेशन को पूरा करने में कामयाब हो गए, तो आपके कई बिगड़ते काम बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपने गिरे हुए क्रेडिट स्कोर को कैसे सुधार सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड का स्मार्ट इस्तेमाल

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ध्यान रखना होगा कि आपको क्रेडिट कार्ड की उपयोग सीमा 30 प्रतिशत से कम रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी ईएमआई भी कम आएगी। अगर आपके ऊपर कम कर्ज होगा, तो आपका क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत बनेगा।

क्रेडिट रिपोर्ट पर ध्यान दें

अगर आप साल 2026 में अपना क्रेडिट स्कोर ठीक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने क्रेडिट रिपोर्ट पर ध्यान देना होगा। इसलिए साल में कम से कम 2 बार अपने क्रेडिट रिपोर्ट को चेक करना चाहिए। ऐसा करने से अगर आपके ऊपर कोई फर्जी लोन हुआ होगा, तो उसके बारे में भी जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही अगर जरूरत पड़ी,तो आप नए लोन के लिए अप्लाई भी कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें | New Year पर Zomato डिलीवरी पाटनर्स की मौज, कंपनी ने बढ़ा दिया इंसेंटिव

टाइम पर भरें EMI

अगर आप क्रेडिट स्कोर को ठीक करना चाहते हैं, तो अपनी सारी EMI टाइम पर भरें। अगर हो सके, तो ऑटो डेबिट को ऑन कर दें। ऐसा करने से आपके बैंक अकाउंट से खुद पैसे कट जाएंगे और आपको ईएमआई की डेट भी ध्यान रखने की जरुरत नहीं पडे़गी।

यह भी पढ़ें | क्या 3 जनवरी को होगी नए साल 2026 की शुरुआत? जानिए दिमाग घुमा देने वाला गणित

EMI चूक जाएं तो डरे नहीं

आपका क्रेडिट स्कोर तुरंत नहीं गिरता है। बैंक भी एक दो ईएमआई लेट होने पर तुरंत आपका क्रेडिट स्कोर नहीं गिरा देता है। इसलिए अगर कभी EMI भूल जाएं, तो जैसे ही याद आए उसके ब्याज के साथ तुरंत भर दें। हर बार मिनिमम ड्यू भरने से भी क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीCredit Score Improve: क्रेडिट स्कोर गिर गया? चिंता छोड़ें, नए साल 2026 में अपनाएं ये 3 स्टेप्स, सामने से आएंगे लोन ऑफर
More
बिजनेस न्यूज़मनीCredit Score Improve: क्रेडिट स्कोर गिर गया? चिंता छोड़ें, नए साल 2026 में अपनाएं ये 3 स्टेप्स, सामने से आएंगे लोन ऑफर