LPG Cylinder Price on 4 April: दुनियाभर में मचे भू-राजनीतिक घमासान और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर हमारी रसोई और जेब पर साफ दिखने लगा है। अप्रैल की शुरुआत में जहां एक तरफ घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर ने लोगों को झटका दिया है। होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के लिए खर्च बढ़ गया है, जबकि घरों के लिए फिलहाल राहत बनी हुई है।
मार्च में इसमें ₹144 की बढ़ोतरी हुई थी, और फिर 1 अप्रैल से इसमें करीब ₹200 तक का इजाफा देखा गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर ₹194 और मुंबई में ₹195 महंगा हो गया है। इस बीच चलिए जानते हैं आज अलग-अलग शहरों में कितना है एलपीजी सिलेंडर के दाम।
घरेलू और कमर्शियल गैस में फर्क
पिछले महीने इसमें ₹60 की बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद से घरेलू सिलेंडर्स की कीमतें स्थिर हैं। आज 4 अप्रैल को 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
गैस की कीमतें बढ़ने का सबसे बड़ा कारण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' में जारी तनाव है। यह समुद्री रास्ता दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत अपनी जरूरत की 60% एलपीजी और आधी नेचुरल गैस आयात करता है, जिसमें मिडिल ईस्ट का बड़ा हिस्सा है। युद्ध की वजह से सप्लाई चेन में बाधा आई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें करीब 50% तक बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ रहा है।
हवाई सफर भी होगा महंगा?
सिर्फ रसोई गैस ही नहीं, हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में भी 1 अप्रैल को इजाफा किया गया है। दिल्ली में ATF ₹1,04,927 प्रति किलोलीटर, कोलकाता में ₹1,09,450, मुंबई में ₹98,247 और चेन्नई में ₹1,09,873 प्रति किलोलीटर हो गया है। इसका सीधा मतलब है कि आने वाले दिनों में विमान कंपनियां हवाई टिकटों के दाम बढ़ा सकती हैं।
इंडियन ऑयल की जरूरी सलाह
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी, इंडियन ऑयल (IOC) ने साफ कहा है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है। कंपनी रोज करीब 28 लाख सिलेंडर डिलीवर कर रही है और 87% रिफिल बुकिंग डिजिटल माध्यम से हो रही है। ग्राहकों से अपील की गई है कि पैनिक बुकिंग या स्टॉक जमा करने से बचें। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें।