
LPG Cylinder Price cut: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सितंबर की शुरुआत लोगों के लिए राहत की खबर से की है। अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। यह फैसला खास तौर पर उन रेस्टोरेंट्स और छोटे बिजनेस के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान थे।
1 सितंबर, सोमवार से 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹51.50 की कटौती की गई है। गुडरिटर्न्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹1,580 में मिलेगा। मुंबई में दाम घटकर ₹1,531.50 हो गए हैं, कोलकाता में ₹1,684 है। वहीं पटना में सबसे ज्यादा दाम है, जहां एक सिलेंडर की कीमत ₹1,829 है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने के बावजूद घरेलू एलपीजी (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹853 है। मुंबई में यह ₹852.5, कोलकाता में ₹879 और पटना में सबसे ज्यादा ₹942.50 प्रति सिलेंडर है।
तेल कंपनियों की तरफ से यह लगातार पांचवीं बार है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले 1 जुलाई को 19 किलो सिलेंडर के दाम ₹58 घटाए गए थे। लगातार हो रही इन कटौतियों से कारोबारियों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।
कमर्शियल सिलेंडर के सस्ता होने का सीधा असर उन छोटे कारोबारियों, रेस्टोरेंट्स और होटल्स पर पड़ेगा जो रोजाना बड़ी मात्रा में गैस इस्तेमाल करते हैं। लंबे समय से बढ़ती गैस कीमतों की वजह से उनका बजट बिगड़ रहा था।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.