Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना ने कई महिलाओं को आर्थिक मदद दी है। इस योजना का मकसद था आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सीधी मदद देना ताकि वे अपना खर्च आसानी से चला सकें। योजना के तहत 21 से 65 साल की महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन अब सरकार ने इस सुविधा को जारी रखने के लिए एक नया नियम लागू कर दिया है।
ई-केवाईसी करना अब अनिवार्य (Ladki Bahin Yojana e-kyc update)
गुरुवार को जारी सरकारी आदेश (GR) के अनुसार, योजना का लाभ लेने वाली हर महिला को अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। महिलाओं और बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने साफ कहा कि दो महीने के अंदर ई-केवाईसी पूरा करना होगा, तभी पैसा बैंक खाते में आता रहेगा। सरकार ने इसके लिए खास वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in लॉन्च की है।
ई-केवाईसी कैसे करें? (Ladki Bahin Yojana e-kyc process)
ई-केवाईसी करना बेहद आसान है:
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
दरअसल, हाल ही में सरकार ने पाया कि करीब 26.34 लाख फर्जी लाभार्थी, जिनमें पुरुष भी शामिल थे, योजना का लाभ उठा रहे थे। ये गड़बड़ी सामने आने के बाद सरकार ने पारदर्शिता के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया। फिलहाल इस योजना के तहत 2.25 करोड़ महिलाएं हर महीने ₹1,500 पा रही हैं।
हर साल दोहराना होगा प्रोसेस
सरकार ने कहा है कि सिर्फ एक बार ही नहीं, बल्कि हर साल लाभार्थियों को यह ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा करना होगा। अगर आधार ऑथेंटिकेशन या डॉक्यूमेंट अपलोड सही से नहीं हुआ, तो पैसा सीधे रोक दिया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस कदम से केवल उन्हीं महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा, जो वास्तव में इसके योग्य हैं। इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा और पैसा सही जगह तक पहुंचेगा।