
Mahavir Jayanti Bank Holiday 2026: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती (Mahavir Jayanti) के पावन अवसर पर कल, 31 मार्च 2026 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप कल बैंक जाकर अपना काम करवाने की सोच रहे हैं, तो पहले इस खबर को पढ़ लीजिए। हम आपको बताने वाले हैं कि क्या कल आपके राज्य में बैंक खुलें हैं या बंद रहेंगे। आइए जानते हैं।
महावीर जयंती के मौके पर कल दिल्ली में बैंक बंद रहने वाले हैं। कल दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, रांची, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर और भोपाल में बैंकों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। आज भी कुछ राज्यों में महावीर जयंती की छुट्टी थी, जिसमें कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कुछ जिले शामिल थे। इन दोनों राज्यों में कल बैंक खुलेंगे।
31 मार्च के बाद बैंकों में छुट्टियों का सिलसिला थमने वाला नहीं है। कल महावीर जयंती है, और उसके ठीक अगले दिन 1 अप्रैल को Annual Closing के कारण पूरे देश में बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे।
भले ही बैंक की शाखाएं छुट्टियों में बंद हों, लेकिन ग्राहकों के लिए डिजिटल विकल्प हमेशा उपलब्ध रहते हैं। नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स के जरिए आप किसी भी समय पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई प्लेटफॉर्म जैसे फोनपे, गूगल पे और पेटीएम पर लेनदेन पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता है। कैश निकासी के लिए एटीएम सामान्य रूप से काम करते रहेंगे, हालांकि अधिक मांग के कारण कुछ मशीनों में नकदी की कमी हो सकती है। वहीं, कैश जमा करने के लिए बैंक की कैश डिपॉजिट मशीनों का उपयोग किया जा सकता है।