
Mahila Rojgar Yojana: केंद्र सरकार कई सारी योजनाओं को चलाती है और समय-समय पर कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च भी करती है। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर को वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लॉन्च किया है। इस योजना का लाभ बिहार की महिलाओं को मिलेगा। पहली किस्त में 75 लाख महिलाओं के अकाउंट में 10,000 - 10,000 रुपये भेजे गए। इसके बाद आज 25 लाख महिलाओं के खाते में राज्य सरकार ने 10,000-10,000 रुपये ट्रांसफर किए हैं।
एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी महिलाओं ने भी अपनी बात रखी।
इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "आज खुशी की बात है कि 'महिला रोजगार योजना' के तहत 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जा रही है। कुछ दिन पहले 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया था। 75 लाख महिलाओं को यह सहायता राशि दी गई थी। इस तरह पहले 75 लाख और आज 25 लाख महिलाओं को यह राशि दी जा रही है। यानी कुल एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
अगर आप चाहें तो इस योजना का लाभ उठाकर 18 तरह के स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। फल/जूस/ डेयरी प्रोडक्ट की दुकानफल-सब्जी की दुकान, किराना, प्लास्टिक सामग्री/ बर्तन की दुकान (रोजाना इस्तेमाल होने वाले), खिलौना व जनरल स्टोर, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग दुकान, मोबाइल रिचार्ज/मोबाइल बिक्री/मोबाइल रिपेयरिंग, स्टेशनरी और फोटोकॉपी की दुकान, खाद्य सामग्री की दुकान, ब्यूटी पार्लर/कॉस्टमेटिक/आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान, कपड़ा/फुटवियर/सिलाई की दुकान, बिजली के पार्ट्स की दुकान या बर्तन की दुकान, खेती से जुड़े काम, ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा, बकरी पालन गौ पालन, मुर्गी पालन और अन्य व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार के तहत राज्य सरकार की ओर से चयनित महिलाओं को पहली किस्त 10,000 रुपये दी जाएगी। इसके बाद 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा सकती है। इस योजना का मकसद स्वरोजगार और छोटे व्यापार को प्रोत्साहन देना है। इस योजना का लाभ राज्य की ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
इस बारे में राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जिन महिलाओं का रोजगार आगे चलता रहेगा, उन्हें 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिल सकेगी। कुल मिलाकर महिलाओं को जो भी पैसे मिल रहे हैं वह आर्थिक सहायता के तौर पर है। इसमें यह लोन नहीं है। ऐसे में महिलाओं को लौटाने की कोई जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आवेदन करने के लिए महिलाओं को जीविका समूह से जुड़ना जरूरी होगा। अगर आप शहर में रहती हैं तो जीविका समूह के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। अगर गांव में रहती हैं तो ग्राम संगठन के ऑफिस जाकर आप जीविका समूह से जुड़ सकती हैं। नवंबर में 4 किस्तें भेजी जाएंगी। 7 नवंबर, 2025 14 नवंबर, 2025 21 नवंबर, 2025 28 नवंबर, 2025 को भेजी जाएंगी। इसके बाद दिसंबर में भी कुछ किस्तें भेजी जाएंगी।
महिलाओं को इस योजना का फायदा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।