
Maithili Thakur Net Worth in 2025: बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के अगले ही दिन खबर आई कि मशहूर सिंगर मैथिली ठाकुर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और मैथिली ठाकुर की चुनावी दौर में हुई मुलाकात काफी सुर्खियों में है।
अपनी गायकी से मंत्रमुग्ध करने वाली मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं मैथिली ठाकुर और वो एक शो से कितना कमाती हैं। बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर महज 25 साल की हैं, इतनी कम उम्र में वो करोड़ों की मालकिन बन गई हैं। मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में हुआ था।
हालांकि उन्होंने दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। मैथिली ठाकुर की बचपन से ही गीत गायकी में दिलचस्पी रही है और उन्होंने अपने इसी शौक को अपनी पहचान में बदल दिया। जब मैथिली छोटी थीं, तो उनके घर की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। हालांकि मैथिली ठाकुर की मेहनत रंग लाई और अब वो करोड़ों की मालकिन हैं।
मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर को पहचान 'द राइजिंग स्टार' शो से मिली थी। उसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर अपनी वीडियो अपलोड करनी शुरू की। वहां पर लोगों ने उन्हें पसंद करना शुरू किया और वो सोशल मीडिया पर छा गई। अब वो एक शो के ले लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं।
मैथिली ठाकुर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो एक महीने में कम से कम 12-15 शो करती हैं। इसके अलावा वो एक शो का 5 से 7 लाख रुपये चार्ज करती हैं। मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि मैं अपने गांव से ही चुनाव लड़ना चाहूंगी। वहां से मेरा अलग जुड़ाव है। वहां से शुरुआत होगी तो मुझे सीखने को मिलेगा। हालांकि अभी तक उनके चुनाव लड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।