
Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में 2500 की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। वहीं झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। योजना की 51 लाख से अधिक लाभार्थियों महिलाओं को अब बैंकों से 20 हजार रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) और राज्य सरकार के बीच एक बैठक भ हो चुकी है। इस बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। इस योजना के तहत 18 से 50 साल की महिलाएं बिना किसी गारंटी के छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए कर्ज ले सकेंगी। कर्ज की किस्त महिलाओं को मिलने वाली 2,500 रुपये की मासिक राशि से ही काट ली जाएगी।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त की राशि होली से पहले महिला लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने इस बात जानकारी दी है। उन्होंने आगे का कि इस योजना के तहत कई अपात्र महिलाएं जुड़ गई हैं। ऐसे मामलों की पहचान कर उन्हें लिस्ट से हटाया जा रहा है। जिन लाभार्थी महिलाओं को पिछली का किस्त का फायदा नहीं मिला है, उन्हें खाते में दोनों किस्त के 5000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक खास योजना है, जो महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए बनाई गई है। इसका मकसद महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनाना, परिवार और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाना, आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना की शुरुआत साल 2024 में हेमंत सोरेन की सरकार ने की थी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। चुनाव विशेषज्ञों के अनुसार, 2024 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम गठबंधन को मिली भारी बहुमत वाली जीत में इस योजना की बड़ी भूमिका रही है। इसी कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं इस योजना की निगरानी करते हैं और इसके क्रियान्वयन में कोई कोताही नहीं चाहते हैं।
मईयां सम्मान योजना का फायदा उठाने के लिए सभी पात्र महिलाओं को आधार सीडिंग करना जरूरी है। आधार सीडिंग में आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। इसके लिए आप बैंक में जाकर आधार सीडिंग फॉर्म भर सकते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी भी जरूरी है। अगर आपने भी अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो जल्द करा लें। ई-केवाईसी न होने पर योजना का पैसा खाते में नहीं आएगा।
अगर आपका नाम मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट में नहीं है तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा। अपना नाम चेक करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके लिए अपने खाते की जरूरी जानकारी दर्ज करे। मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे वेरिफाई करें। अगर आपका नाम लिस्ट में है तो स्टेटस दिख जाएगा।
अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट खोलें। फिर Search Beneficiary by Name ऑप्शन क्लिक करें। अपना पूरा नाम Aadhaar के अनुसार टाइप करें। जिला चुनें। मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें, Captcha को भरें। Search बटन क्लिक करें। अगर नाम सूची में है तो पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.